
दो सगे भाइयों ने फर्जी दस्तावेज लगाकर UP पुलिस में ऐसे पा ली नौकरी
AajTak
लखीमपुर खीरी जिले में 2018 बैच दो सगे भाइयों को फर्जी दस्तावेज लगाकर पुलिस में नौकरी करने के आरोप में सिपाही के पद से बर्खास्त किया गया है. दोनों अमेठी जिले के थाना मुंशीगंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बदनपुर गांव के रहने वाले हैं और दोनों सगे भाइयों ने अपने शैक्षिक दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करके पुलिस में नौकरी हथिया ली थी.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में 2018 बैच दो सगे भाइयों को फर्जी दस्तावेज लगाकर पुलिस में नौकरी करने के आरोप में सिपाही के पद से बर्खास्त किया गया है. गोला गोकर्णनाथ थाने में सिपाही के पद पर तैनात नीरज तिवारी और निघासन थाने में सिपाही के पद पर तैनात संदीप कुमार तिवारी दोनों आपस में सगे भाई हैं.
दोनों अमेठी जिले के थाना मुंशीगंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बदनपुर गांव के रहने वाले हैं और दोनों सगे भाइयों ने अपने शैक्षिक दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करके पुलिस में नौकरी हथिया ली थी. लखीमपुर खीरी जिले के एसपी संजीव सुमन ने बताया कि एक प्रकरण बहुत लंबे समय से हमारे यहां जांच में चल रहा था.
एसपी संजीव सुमन ने बताया कि दो सिपाही सगे भाई हैं, यह दोनों 18 बैच के सिपाही हैं, इन दोनों ने अपनी दसवीं के बाद दोबारा 10वीं की परीक्षा दी है, पांचवी से लेकर 10वीं तक इन्होंने सारे क्लासेस रिपीट किये हैं और जब 5वीं में इन्होंने एडमिशन लिया था तो अपनी डेट ऑफ बर्थ को बदलवा दिया.
एसपी संजीव सुमन के मुताबिक, दोनों ने डेट ऑफ बर्थ ऐसी रख ली थी, जिससे दोनों का ऐज बर्थ डिफरेंस साढ़े चार साल का रह गया था, इन सभी पर विभागीय विस्तृत जांच हुई, 14A ही कार्रवाई की गई. पुलिस विभाग में जो नियम होते हैं उस हिसाब से इनको सेवा से डिसमिस किया गया है, बर्खास्त किया गया.
दोनों सिपाहियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई है.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










