
दो दिन में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर आग का गोला बन गईं जगुआर समेत दो लग्जरी गाड़ियां, मानेसर-गुरुग्राम के पास दहला देने वाले हादसे
AajTak
दिल्ली-जयपुर हाइवे 48 पर मंगलवार को बड़ी घटना सामने आई है. यहां चलती जगुआर आग का गोला बन गई. हालांकि, कार सवार मालिक ने सूझबूझ का परिचय दिया और गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया. यह घटना मानेसर-एनएसजी घाटी के पास सामने आया है. फायर ब्रिगेड विभाग का कहना है कि जगुआर में आग लगने की वजह की जांच की जा रही है.
दिल्ली-जयपुर हाइवे पर मंगलवार दोपहर एक चलती लग्जरी कार में आग लग गई. हालांकि, कार चालक समय रहते बाहर निकल आया, वरना किसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था. यह पहली बार नहीं है, जब इस हाइवे पर इस तरह की घटना हुई है. पिछले दो दिन में दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं.
गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को मानेसर में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने बड़ी घटना सामने आई है. यहां दोपहर करीब 12.20 बजे एक जगुआर कार निकल रही थी. इस बीच, कार चालक मालिक ने देखा कि इंजन से धुंआ निकल रहा है. उसने कार को तुरंत सड़क किनारे खड़ा कर दिया. जैसे ही युवक बाहर निकला, कार में आग लग गई और धूं-धूंकर जलने लगी.
'जयपुर की तरफ जा रहे थे कार सवार'
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि जगुआर कार सवार मालिक बादशाहपुर के रहने वाले हैं. वे दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे. ट्रैफिक पुलिस अधिकारी रविंदर ने कहा, सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी और दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. तब तक कार राख और कबाड़ में बदल चुकी थी.
'यातायात रहा प्रभावित'
हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाइवे पर यातायात भी प्रभावित रहा. वाहनों की रफ्तार धीमी बनी रही. बाद में जली हुई कार का कबाड़ सड़क से हटाया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











