
दो दिन पहले मुंबई से लौटा, 15 मिनट घर पर रुका, अब तीन टुकड़ों में मिला शव, आधा शरीर ड्रम में फेंका
AajTak
लुधियाना में जालंधर बाइपास के पास एक खाली प्लॉट से 30 साल के युवक का शव तीन टुकड़ों में मिला है. युवक दो दिन पहले मुंबई से लौटा था और घर पर केवल 15 मिनट रुका था. जांच में सामने आया कि शव का आधा हिस्सा जलाया गया और बाकी ड्रम में रखा था. पुलिस पूरे केस की जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
लुधियाना के जालंधर बाइपास के पास एक खाली प्लॉट से 30 साल के युवक दविंदर सिंह का शव टुकड़ों में मिला है. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जांच के दौरान धड़, गर्दन और अन्य हिस्से अलग-अलग जगहों पर पड़े थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को सील कर दिया और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी.
जानकारी के अनुसार, मृतक दविंदर सिंह दो दिन पहले मुंबई से अपने घर लौटा था. घर पर वह केवल 15 मिनट रुका और इसके बाद कहीं चला गया. मंगलवार को वह अपने दोस्त शेरा के घर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा. इसके बाद आज सुबह खाली प्लॉट में शव के छह टुकड़े पाए गए. पुलिस का कहना है कि मृतक का आधा शरीर जलाया गया था, जबकि बाकी हिस्से ड्रम में मिले.
इलाके के लोगों और मृतक के परिवार से पूछताछ जारी है. मृतक के परिजनों का कहना है कि मंगलवार को वह अपने दोस्त शेरा के घर गया था. दविंदर घर के अंदर तो गया, लेकिन बाहर नहीं आया. आज दो दिन बाद 6 हिस्सों में बॉडी मिली है. दविंदर 36 साल का था और शादीशुदा था, उसकी एक बेटी है, जो दिव्यांग है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस इस हत्या के पीछे किसी व्यक्तिगत विवाद या अन्य कारणों की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: दोस्त छाती पर बैठा, पत्नी ने प्राइवेट पार्ट दबाकर मार डाला... चौकीदार हत्याकांड में पुलिस के सामने आरोपी महिला का खुलासा
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर जलने के निशान नहीं थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और शव को बाद में खाली प्लॉट में फेंक दिया गया. पुलिस आसपास के लोगों, दुकानदारों और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी या आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






