
'दो कैंची-दो रिबन, पहली बार ऐसा उद्घाटन' बीजेपी ने नीतीश-तेजस्वी की तस्वीर पर कसा तंज
AajTak
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव बिहार के भोजपुर जिले में हाल ही में एक 272 बिस्तरों वाले मानसिक अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे. यहां दोनों ने एक ही अस्पताल में एक साथ दो अलग अलग फीते काटे. उद्घाटन समारोह में दोनों नेताओं द्वारा दो अलग-अलग फीता काटने की तस्वीरों ने विपक्ष को राज्य में महागठबंधन सरकार पर तंज कसने का मौका दे दिया.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस तस्वीर में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक उद्घाटन समारोह में अलग अलग फीता काटते नजर आ रहे हैं. अब इस मामले में बीजेपी ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है.
दरअसल, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव बिहार के भोजपुर जिले में हाल ही में एक 272 बिस्तरों वाले मानसिक अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे. यहां दोनों ने एक ही अस्पताल में एक साथ दो अलग अलग फीते काटे. उद्घाटन समारोह में दोनों नेताओं द्वारा दो अलग-अलग फीता काटने की तस्वीरों ने विपक्ष को राज्य में महागठबंधन सरकार पर तंज कसने का मौका दे दिया.
निशाने पर आए नीतीश और तेजस्वी
जनता दल यूनाइटेड के पूर्व प्रवक्ता अजय आलोक ने तस्वीर को ट्वीट करते हुए कहा, "ऐसा उद्घाटन किसी ने नहीं देखा होगा.दो फीता, दो कैंची और मुख्यमंत्री का फीता नीचे. इसे कहते हैं नरक में ठेलम ठेल".
ऐसा उधघाटन किसी ने नहीं देखा होगा , दो फ़ीता , दो कैंची और CM का फ़ीता नीचे , इसे कहते हैं नरकों में ठेलम ठेल pic.twitter.com/NmwW9dkvle

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









