
दोहा में आज भी बरसीं ईरानी मिसाइलें, गुस्से में कतर ने कहा- नहीं करेंगे मध्यस्थता
AajTak
कतर ने कहा कि ओमान के साथ मिलकर उन्होंने ईरान और पश्चिमी देशों के बीच संबंध सुधारने के लिए पुल बनाने की कोशिश की. इसके बावजूद उन पर हमले हुए. ऐसे में उनका देश हमले के दौरान मध्यस्थ की भूमिका नहीं निभा सकता.
मिडिल ईस्ट की जंग की आंच खाड़ी देशों में साफ महसूस की जा रही है. डर और दहशत के बीच अभी भी ईरान की मिसाइलें अमेरिकी एयरबेस और इजरायली ठिकानों के अलावा खाड़ी देशों में बरस रही हैं. बुधवार को भी कतर की राजधानी दोहा में कई धमाके हुए.
ऐसे में कतर ने साफ कर दिया है कि जब तक उस पर हमले हो रहे हैं, तब तक वह ईरान और अन्य देशों के बीच मध्यस्थ की भूमिका नहीं निभा सकता.कतर के विदेश मामलों के मोहम्मद बिन अब्दुलअजीज अल-खुलैफी अल-जजीरा टीवी को दिए इंटरव्यू में ईरानी हमलों की खलुकर निंदा की.
ईरान को सख्त संदेश उन्होंने कहा कि कतर और ओमान दोनों ने ईरान और पश्चिमी देशों के बीच संबंध सुधारने के लिए पुल बनाने की कोशिश की. इसके बावजूद उन पर हमले हुए. खुलैफी ने साफ किया कि ऐसे में उनका देश हमले के दौरान मध्यस्थ की भूमिका नहीं निभा सकता और ईरान को यह समझना चाहिए.
कतर के मंत्री ने साफ किया कि गल्फ के देश ईरान के दुश्मन नहीं हैं, लेकिन ईरान इस बात को समझ नहीं रहा है.
दोहा में कई धमाके इससे पहले बुधवार को कतर की राजधानी दोहा में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं. कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश की सशस्त्र सेनाओं ने कतर को निशाना बनाकर दागी गई मिसाइलों को रास्ते में ही मार गिराया.
कतर के गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, 'सुरक्षा खतरे का स्तर बहुत अधिक है'. मंत्रालय ने आम लोगों से अपील की कि सभी लोग घर के अंदर रहें और बाहर न निकलें. खिड़कियों और खुले स्थानों से दूर रहें, ताकि सार्वजनिक सुरक्षा बनी रहे.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










