
दोस्त की साजिश, गर्लफ्रेंड का चारा, कसाई की करतूत... बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम के खौफनाक हत्याकांड की पूरी कहानी
AajTak
मास्टरमाइंड ने इस कत्ल की साज़िश वैसे तो महीनों पहले बुन ली थी, लेकिन इसकी शुरुआत एक लड़की के टेलीफ़ोन कॉल से हुई. 56 साल के सांसद अनवारुल आज़िम को जब फोन पर एक लड़की ने दिलकश आवाज़ में खुद से मिलने की दावत दी, तो सांसद साहब दिल के हाथों मजबूर हो गए.
MP Anwarul Azim murder Case: एक लड़की की आवाज़ सुन कर अगर 56 साल के बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अज़ीम उस रोज़ लड़की से मिलने नहीं जाते, तो शायद आज वो ज़िंदा होते. कोलकाता में सांसद के क़त्ल को लेकर सिहरन पैदा करने वाली कहानी सामने आई है. ऐसी कहानी जिसमें सांसद को पहले हनीट्रैप में फंसाया गया और फिर उनकी जान लेकर लाश के टुकड़े-टुकड़े कर डाले गए. और तो और इस काम के लिए मास्टरमाइंड ने ख़ास तौर पर एक कसाई को मुंबई से बुला कर इसी काम पर लगाया था.
सांसद हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे नकाबपोश क़ातिल के साथ झाड़ियों में सांसद महोदय की लाश के टुकड़ों की तलाश जारी है. सांसद के क़त्ल के सबूत सीसीटीवी फुटेज में क़ैद हैं. क़ातिलों की तस्वीर, कैमरे में नजर आता वो सूटकेस, जिसमें लाश निपटाई गई और लाश के साथ-साथ मक़तूल के जूतों तक को ठिकाने लगा देने की कोशिश भी सामने आ गई. कोलकाता से ढ़ाका तक फैली बांग्लादेश के एक सांसद अनवारुल अज़ीम के क़त्ल की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, सिहरन पैदा करनेवाले खुलासे हो रहे हैं. जिसमें गोल्ड स्मगलिंग से लेकर, कसाई के हाथों लाश के टुकड़े करवाने की प्लानिंग, हनीट्रैप का जाल और 5 करोड़ की सुपारी जैसी कई अजीब और दिमाग घुमाने वाली चीज़ें हैं.
ज़िंदगी की आख़िरी गलती मास्टरमाइंड ने इसकी साज़िश वैसे तो महीनों पहले बुन ली थी, लेकिन इसकी शुरुआत एक लड़की के टेलीफ़ोन कॉल से हुई. 56 साल के सांसद अनवारुल आज़िम को जब फोन पर एक लड़की ने दिलकश आवाज़ में खुद से मिलने की दावत दी, तो सांसद साहब दिल के हाथों मजबूर हो गए. जनाब अपने मुल्क यानी बांग्लादेश से भागे-भागे ट्रेन में बैठ कर दर्शना-गेडे बॉर्डर होते हुए फौरन भारत पहुंच गए. यहां एक दिन अपने दोस्त के घर में रुके, इलाज के लिए भारत आने की कहानी सुनाई और अगले ही दिन डॉक्टर के पास जाने की बात कह कर सीधे पहुंच गए उसी लड़की के पास, जिसने सांसद महोदय को खुद से मिलने के लिए इनवाइट किया था. और बस यही उनकी ज़िंदगी की आख़िरी गलती साबित हुई.
लाश को टुकड़ों को बना डाला पेस्ट सिर्फ एक लड़की से मिलने के चक्कर में सांसद महोदय क़ातिलों के जाल में ऐसे फंसे कि चंद घंटों के अंदर उनकी जान लेकर कातिल उनकी लाश के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें किश्तों में ठिकाने लगाने लगे, बल्कि अब तो पता चला है कि कातिलों ने उनके शरीर के कुछ हिस्सों को 'मिंस मीट' यानी पीस कर तकरीबन पेस्ट बना दिया था, ताकि उन्हें फेंकने में सुविधा हो.
दोस्त ही बन बैठा दुश्मन बांग्लादेशी सासंद अनवारुल अजीम के कत्ल की तफ्तीश में जो अब जो जानकारी सामने आ रही है, वो सिर्फ़ चौंकाने वाली ही नहीं, बल्कि रौंगटे खड़े करने वाली है. पता चला है कि अनवारुल अज़ीम को क़ातिलों ने पहले हनीट्रैप में फंसाया और फिर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. और इस भयानक क़त्ल की साज़िश रची उनके बचपन के दोस्त और बिजनेस पार्टनर अख्तरुज्जमां शाहीन ने, जो मूल रूप से एक बांग्लादेशी है लेकिन अमेरिका में रहता है. सांसद महोदय के क़त्ल के पीछे की वजहों पर बात करेंगे, लेकिन पहले ये समझ लीजिए कि इस पूरी साज़िश को अंजाम कैसे दिया गया?
पैसे को लेकर अनबन, 5 करोड़ की सुपारी अख्तरुज्जमां शाहीन के साथ सांसद महोदय की रुपये-पैसों को लेकर अनबन चल रही थी. वो पिछले कई महीनों से सांसद महोदय यानी अनवारुल अजीम का क़त्ल करने की साज़िश रच रहा था. और इस काम के लिए उसने पूरे पांच करोड़ बांग्लादेशी टाका की सुपारी भी दी थी. इसी साज़िश के तहत वो पहले 30 अप्रैल को अपनी एक गर्लफ्रेंड सिलिस्टा रहमान के साथ कोलकाता पहुंचा. यहां उसने न्यू टाउन इलाके में संजीव गार्डन सोसायटी में एक आलीशान फ्लैट किराये पर लिया और गर्लफ्रेंड के साथ-साथ बाकी के क़ातिलों को पूरी साजिश समझाई. इस बीच उसने बांग्लादेश के ही दो और किराये के क़ातिलों से बात की.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



