
दोस्त करता था बुराई, सबक सिखाने के लिए तबेले में घुसकर एक के बाद एक काट डालीं 7 भैंसें
AajTak
महाराष्ट्र के भिवंडी में दोस्त द्वारा बुराई करना एक शख्स को इतना नागवार गुजरा की उसने उसके तबेले में घुसकर 7 भैंसों को काट डाला, अब पुलिस ने आरोपी हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक दोस्त द्वारा बुराई किए जाने से वह नाराज था.
महाराष्ट्र के भिवंडी में एक शख्स को दोस्त द्वारा बुराई करना इस कदर नागवार गुजरा कि उसने उसके तबेले में घुसकर सात भैसों को काट डाला. घटना भिवंडी शहर के बंदर मोहल्ला इलाके की है.
इलाके में खाड़ी पार के पुराने पुल के पास अरहम मोमिन नामक दूध के व्यापारी का एक तबेला है, जहां 15 से 20 भैंसों को पालन पोषण किया जाता है. इसी तबेले में 15 मई की सुबह को जब भैसों को चारा देने वाले कर्मचारी पहुंचे तो उन्होंने वहां खून ही खून फैला हुआ देखा, सात भैंसों का शव तबेले में पड़ा हुआ था.
इसके बाद तबेले में काम करने वाले कर्मचारी बेहद दहशत में आ गए. फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी गई और अब जांच के बाद पुलिस ने भैंसों की जान लेने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी ने मास्क पहनकर इस काम को अंजाम दिया था.
पुलिस जांच में सामने आया था कि 15 मई की देर रात को अज्ञात शख्स दीवार फांदकर तबेले में घुसा और तबेले में बांधे गए दर्जनभर से ज्यादा भैंसों पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गया, इनमें से 7 भैंसों की मौत हो गई.
मामले की जांच के बाद भिवंडी के निजामपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसका नाम फाजिल हुसैन कुरैशी है. उसकी उम्र 20 साल है और वो तबेले के मालिक का दोस्त था.
पुलिस के मुताबिक फाजिल और तबेला मालिक अरहम मोमिन की दोस्ती थी. पिछले कुछ दिनों से तबेला मालिक दूसरे लोगों के बीच उसकी बुराई कर रहा था, जिससे वो बुरी तरह नाराज था. इसी से गुस्सा होकर फाजिल ने दोस्त को सबक सिखाने के लिए उसके तबेले में उसने 7 भैंसों को काट दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











