
दोस्तों संग तैमूर ने रोड ट्रिप, करीना कपूर खान ने शेयर कीं फोटोज
AajTak
पहली फोटो में तैमूर अपने दोस्तों संग घांस पर लेते नजर आए. वहीं दूसरी फोटो में वह कैमरी की ओर सभी के साथ हंसते नजर आ रहे हैं. करीना ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "रोड ट्रिप के लिए तैयार. हमेशा की तरह बेस्ट टाइम के लिए शुक्रिया. मेरी फेवरेट जगह है यह." इस फोटो पर फैन्स के साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें तैमूर अपने दोस्तों संग नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही करीना ने बताया है कि तैमूर दोस्तों संग रोड ट्रिप के लिए काफी एक्साइटेड हैं. चार साल के तैमूर एक ईटरी पर एन्जॉय करते नजर आए. इस दौरान तैमूर ने ब्लू कलर की टी-शर्ट पहनी हुई थी और पीच कलर के शॉर्ट्स.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












