
दोस्तों के बीच बैठकर कर रहा था पीएम मोदी और अमित शाह की मिमिक्री, वीडियो हुआ वायरल तो जबलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
ABP News
पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मिमिक्री करने वाले एक शख्स को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. जिसके बाद पुलिस ने यह कार्ऱवाई की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मिमिक्री करने वाले एक शख्स को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मिमिक्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. जिसके बाद पुलिस ने यह कार्ऱवाई की. मामला ओमती थाना क्षेत्र का है. ओमती थाना प्रभारी एसपीएस बघेल ने बताया कि हमारे सामने एक वीडियो आया जिसमें छोटी ओमती निवासी आदिल अली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मिमिक्री कर रहा था. यह अशोभनीय था, हमने खुद ही मामले का संज्ञान लेते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार किया.
क्या है मामला
More Related News













