
दोस्ती, प्यार और ब्रेकअप... मोबाइल फोन से मिलेगा मॉडल तान्या सिंह की मौत का सुराग!
AajTak
खुदकुशी करने से पहले तीन अलग-अलग लोगों से तान्या की कई दफा बातचीत भी हुई थी. लेकिन वो तीन लोग कौन थे? तान्या की उनसे आखिरी बार क्या बात हुई? क्या इन बातचीत में तान्या ने खुदकुशी का कोई इशारा दिया था या फिर ये क़दम उसने अचानक से उठा लिया, पुलिस पता लगाने में जुटी है.
Model Tanya Singh Death Mystery: सूरत की मॉडल तान्या सिंह का क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के साथ क्या रिश्ता था? क्या अभिषेक के साथ ब्रेकअप की वजह से तान्या ने खुदकुशी की? या फिर परिवार का दबाव तान्या की मौत की वजह बन गया? ऐसे कई सवाल पुलिस के सामने हैं. पुलिस को तान्या सिंह का कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला, लेकिन सुराग के नाम पर सूरत पुलिस के पास सिर्फ तान्या का मोबाइल फोन है. जिसमें तान्या के आखिरी पलों की बातचीत और दूसरे तमाम सुराग कैद हैं. और अब इस मामले में तान्या की एक सहेली ने भी अहम खुलासा किया है. जो पुलिस की जांच में अहम कड़ी साबित हो सकता है.
एक रात में छुपा है तान्या की मौत का सच सूरत की मॉडल तान्या सिंह की ख़ुदकुशी का सच 18 और 19 फरवरी की दरम्यानी रात के बीच छुपा है. क्योंकि यही वो रात थी, जब तान्या सिंह ने अपनी जिंदगी खत्म कर लेने का फैसला कर लिया और अपने कमरे में फंदा लगा कर जान दे दी. ऐसे में 18 और 19 तारीख की रात को तान्या की ज़िंदगी में क्या कुछ हुआ, आखिर वो कौन सी बात थी, जो तान्या की खुदकुशी का ट्रिगर प्वाइंट साबित हुई, सूरत पुलिस फिलहाल इसी सच की तह तक जाना चाहती है.
कौन थे वो तीन लोग? इस मामले की छानबीन कर रही पुलिस को पता चला है कि उस रात तान्या सिंह ने ना सिर्फ अपने दोस्त रहे क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को एक के बाद एक कई मैसेजेस किए थे, बल्कि खुदकुशी करने जैसा भयानक फैसला करने से पहले तीन अलग-अलग लोगों से उसकी कई दफा बातचीत भी हुई थी. लेकिन वो तीन लोग कौन थे? तान्या की उनसे आखिरी बार क्या बात हुई? क्या इन बातचीत में तान्या ने खुदकुशी का कोई इशारा दिया था या फिर ये क़दम उसने अचानक से उठा लिया, पुलिस पता लगाने में जुटी है.
भाई, सहेली और इवेंट मैनेजर से की थी बातबीत दरअसल, मॉडल तान्या सुसाइड केस में नया ट्विस्ट आ गया है. मौत से पहले तान्या की तीन लोगों से बात हुई थी. लंदन में रहने वाली दोस्त से तान्या ने लंबी गुफ़्तगू की थी. इसके बाद कनाडा में रहने वाले अपने भाई और सूरत के इवेंट मैनेजर को भी उसने कॉल किया था. लेकिन अपनी दोस्त से बातचीत में तान्या ने अपने दिल के राज़ खोले थे. वो एक ज़िद थी, जिसने क्रिकेटर अभिषेक से उसका ब्रेकअप करा दिया था.
हर रोज सहेली से कई बार बात करती थी तान्या शुरुआती छानबीन में पता चला है कि सोमवार की रात को तान्या ने कनाडा में रह रहे अपने भाई से वीडियो कॉल पर बात की थी. लेकिन ये एक नॉर्मल और रूटीन बातचीत थी, क्योंकि तान्या की अक्सर अपने भाई से बातचीत होती थी. मगर इसके अलावा जिस शख्स से तान्या की सबसे लंबी और अहम बातचीत हुई, वो लंदन में रहनेवाली तान्या की एक सहेली है, जिससे तान्या हर रोज़ कम से 8 से 10 बार बातचीत किया करती थी. जाहिर है, दोनों बेहद अच्छे दोस्त थे और एक दूसरे के बेहद करीब भी थे. और अपनी मौत से पहले भी तान्या ने लंदन की अपनी इसी सहेली से इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉलिंग के ज़रिए बातचीत की थी. सूरत पुलिस ने तान्या की इस सहेली से भी संपर्क साधा है.
तान्या ने सहेली को बताई थी ये अहम बात वैसे तो तान्या से उसकी लंदन वाली सहेली की उस रात कई बार बातचीत हुई, लेकिन आखिरी बातचीत रात के यही कोई बारह-सवा बाहर बजे के आस-पास हुई थी. सहेली ने खुलासा किया है कि तान्या से उसकी बातचीत बिल्कुल नॉर्मल कंडिशन में ही शुरू हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे तान्या इमोशनल हो गई. सहेली के मुताबिक तान्या रो रही थी और उसने रोते-रोते ये कहा था कि अब वो ये सब और बर्दाश्त नहीं कर सकती है. असल में 28 साल की तान्या को उसके घरवाले शादी करने के लिए कह रहे थे, लेकिन तान्या इस चीज़ के फिलहाल राजी नहीं थी. तान्या ने ये बात अपनी सहेली से शेयर की और तब उसकी सहेली ने भी उसे जिंदगी में आगे बढ़ने और शादी कर लेने का सुझाव दिया, लेकिन तान्या क्रिकेटर अभिषेक को भूल नहीं पा रही थी.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





