
दोस्ती, प्यार और न्यूड वीडियो कॉल... फेसबुक पर ISI ने ऐसे बिछाया है हनी ट्रैप का जाल
AajTak
सेना भवन में काम करने वाला रवि प्रकाश मीणा फेसबुक के जरिए एक युवती का दोस्त बन गया था. फिर वह उसके प्यार में पागल हो गया. लड़की उसे इस्तेमाल करती रही और वो दिवानों की तरह उसकी बातें मानता रहा.
दिल्ली के सेना भवन में काम करने वाला फोर्थ क्लास कर्मचारी रवि प्रकाश मीणा कब हनी ट्रैप का शिकार हो गया, उसे पता ही नहीं चला. फेसबुक पर जिस खूबसूरत लड़की से वो दिल लगा बैठा था, उसे अब तक यकीन नहीं हो पा रहा है कि उसी ने उसे धोखा दिया और उसका इस्तेमाल किया. रवि प्रकाश को अपना शिकार बनाने वाली हसीना और कोई नहीं बल्कि पाक जासूस थी. जिसके प्यार में रवि पागल हो चुका था. उसे हाल ही में गिरफ्तार किया गया है.
31 साल का रवि प्रकाश मीणा सेना भवन में फोर्थ क्लास कर्मचारी था. वह राजस्थान में करौली जिले के सपोटारा के रहने वाला है. उसकी संदिग्ध गतिविधियों के चलते वो एजेंसियों के रडार पर आ गया था. इसी साल अक्टूबर के पहले सप्ताह में रवि प्रकाश पकड़ा गया. इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया. उस पर इल्जाम है कि उसने भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील एवं रणनीतिक जानकारी उस हसीना के साथ साझा की, जो पाकिस्तानी एजेंट थी.
इस मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि रवि प्रकाश मीणा फेसबुक के जरिए एक युवती का दोस्त बन गया था. फिर वह उसके प्यार में पागल हो गया था. लड़की उसे इस्तेमाल करती रही और वो दिवानों की तरह उसकी बातें मानता रहा. पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई की जासूस लड़की ने उससे कई अहम जानकारियां हासिल कर लीं.
साल 2017 के बाद से अब तक इस तरह के मामलों में गिरफ्तार होने वाला वह 35वां शख्स है, जिसने पाकिस्तानी एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) एजेंट के हनी ट्रैप में फंसकर संवेदनशील जानकारी उसके साथ साझा कर दी. जांच अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी एजेंट लड़की ने खुद को पश्चिम बंगाल में तैनात भारतीय सेना की अधिकारी अंजलि तिवारी के तौर पर रवि प्रकाश से दोस्ती की थी. पहले दोस्ती की और फिर रवि को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया था.
हैरान करने वाली बात ये है कि 8 अक्टूबर को गिरफ्तार किए गए रवि प्रकाश मीणा को अभी तक भी विश्वास नहीं हो रहा था कि उसकी महबूबा एक पाकिस्तानी एजेंट थी. राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (खुफिया) उमेश मिश्रा ने उसकी गिरफ्तारी के बाद बताया था कि मीणा महिला के साथ सेना संबंधी गोपनीय और रणनीतिक जानकारी साझा कर रहा था.
डीजीपी (इंटेलिजेंस) मिश्रा ने बताया था कि महिला एजेंट ने मीणा को अपने प्यार के जाल में फंसाया और पैसे का लालच देकर सामरिक महत्व के वर्गीकृत दस्तावेज मांगे थे. आरोपी ने ये दस्तावेज सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी एजेंट को मुहैया करा दिए थे और बदले में उसके बैंक खाते में धन राशि डाली गई थी.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.



