
दोनों बेटों की शादी... PM मोदी को न्योता देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
AajTak
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी और बेटों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान चौहान ने प्रधानमंत्री को अपने बेटों की शादी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी और बेटों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान चौहान ने प्रधानमंत्री को अपने दोनों बेटों कुणाल और कार्तिकेय के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, ''आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से अपनी धर्मपत्नी साधना और दोनों बेटों कार्तिकेय-कुणाल के साथ भेंट की. हमने प्रधानमंत्री जी को दोनों बेटों की शादी में आने का निमंत्रण दिया और उनसे आशीर्वाद लिया. स्नेह, प्रेम, आत्मीयता और अपनेपन से भरे आदरणीय प्रधानमंत्री जी अभिभावक और बड़े भाई हैं. वह मानवीय संवेदनाओं से भरे अत्यंत सहज और सरल हैं. प्रधानमंत्री जी से मिलकर मन भावुक हो गया. उनके साथ देश और किसानों के लिए काम करना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है.''
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई राजस्थान के उदयपुर की अमानत बंसल के साथ होने जा रही है. 17 अक्टूबर यानी आज कार्तिकेय और अमानत की सगाई समारोह आयोजित किया जाएगा. इससे पहले अमानत की मां यानी शिवराज की होने वाली समधन रुचिता बंसल ने रिश्ता पक्का होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं.
अमानत बंसल के पिता यानी शिवराज सिंह चौहान के समधी अनुपम बंसल लिबर्टी (Liberty) शूज कंपनी के मालिक हैं. अमानत की मां रुचिता बंसल इज़हार कोरडिज़ाइन्स और कन्फेडरेशन ऑफ विमन एंटरप्रेन्योर ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं. बात करें कार्तिकेय की होने वाली दुल्हनिया यानी अमानत बंसल की तो उन्होंने हाल ही में लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में एमएससी की पढ़ाई पूरी की है.
अमानत का परिवार दिल्ली-एनसीआर में रहता है. पढ़ाई के साथ साथ अमानत सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्त रहती हैं. उन्होंने 15 साल की उम्र में राजधानी दिल्ली में भरतनाट्यम अरंगेत्रम कर दर्शकों को प्रभावित किया था.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










