
देश में सोलर पैनल बनने से सस्ती होगी बिजली, पैदा होंगे 1.5 लाख रोजगार, PLI Scheme को कैबिनेट की मंजूरी
AajTak
भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सोलर पैनल के घरेलू उत्पादन के लिए PLI Scheme को मंजूरी दे दी है. इसके साथ AC और LED Bulb के कम्पोनेंट्स के लिए भी इस योजना को मंजूर किया गया है.
भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज बुधवार को सोलर पैनल के घरेलू उत्पादन के लिए PLI Scheme को मंजूरी दे दी है. इसके साथ AC और LED Bulb के कम्पोनेंट्स के लिए भी इस योजना को मंजूर किया है. जानें पूरी डिटेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार ने देश में ही हाई एफिशिएंसी सोलर पैनल के उत्पादन के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इन्सेन्टिव (PLI) योजना को मंजूरी दे दी है. इससे देश में 10,000 मेगावाट सालाना की अतिरिक्त सोलर पैनल विनिर्माण क्षमता विकसित करने में मदद मिलेगी. सरकार अगले 5 साल में इस सेक्टर को 4,500 करोड़ रुपये का पीएलआई वितरण करेगी.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












