
देश में फिर से कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली हाईकोर्ट में मास्क पहनना अनिवार्य
AajTak
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1527 नए मामले सामने आए हैं जबकि दो लोगों की मौत हुई है. महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना से एक शख्स ने दम तोड़ा है. मुंबई में कोरोना के 274 नए मामले सामने आए.
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने टेंशन बढ़ा दी है. कई राज्यों से कोरोना के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 993 नए मामले सामने आए. कोरोना से राज्य में पांच लोगों की मौत हुई.
राजधानी मुंबई में कोरोना के 226 मामले दर्ज हुए जबकि दो लोगों की मौत हुई.जबकि 282 लोग रिकवर हो गए हैं.
देश में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 66,170 हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, हरियाणा और दिल्ली सरकार को पत्र लिखा है. सरकार ने इन राज्यों को एहतियात बरतने को कहा है.
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में मास्क पहनना अनिवार्य
दिल्ली हाइकोर्ट ने राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अपने कर्मचारियों के साथ-साथ वकीलों और उनके मुवक्किलों को भी अदालत परिसर में हर समय मास्क पहनने का निर्देश दिया है.
कोर्ट ने लोगों से बड़ी संख्या में इकट्ठा नहीं होने एवं कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करने को भी कहा है. दिल्ली हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस ने अपने रजिस्ट्रार जनरल से उनके आदेशों का पालन हो सुनिश्चित करने को कहा है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












