
देश में तेजी से बढ़ रहे जॉम्बी मॉल, दिल्ली-NCR टॉप पर... जानिए इस बढ़ते संकट का कारण
AajTak
एक सर्वे आया है, जिसके मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 21 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जॉम्बी मॉल में बदल चुके! इन्हें डेड मॉल भी कहते हैं. पूरे देश में तेजी से ऐसे जॉम्बी शॉपिंग सेंटर बढ़ रहे हैं जो सूने पड़े रहते हैं. ये चलन अमेरिका में भी दिख रहा है, जहां 68 फीसदी से ज्यादा आबादी किसी डेड मॉल के आसपास रहती है.
लंदन की रियल एस्टेट कंसल्टेंसी- नाइट फ्रैंक, जो पूरी दुनिया में काम करती है, उसने भारत में हाल में एक सर्वे किया. उसकी रिपोर्ट थिंक इंडिया थिंक रिटेल 2024 नाम से आई. ये कहती है कि देशभर में जॉम्बी या गोस्ट मॉल बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं. लंबे-चौड़े ये कॉम्प्लेक्स खाली पड़े रहते हैं, दुकानें तो होती हैं, लेकिन आता-जाता कोई नहीं. साल 2023 में ऐसे भुतहा मॉलों की संख्या 57 से बढ़कर 64 हो गई.
क्या है गोस्ट या डेड मॉल इसे जॉम्बी मॉल भी कहते हैं, जहां आने-जाने वाले बेहद कम होते हैं. ऐसा हमेशा से नहीं होता, लेकिन वक्त के साथ कुछ न कुछ ऐसा होता है कि मॉल खाली रहने लगते हैं. बाजार की बोली में समझें तो जॉम्बी मॉल में कम फुटफॉल के साथ-साथ 40 प्रतिशत दुकानें खाली रहती हैं.
क्या कहता है सर्वे
नाइट फ्रैंक ने 29 टॉप शहरों में ये सर्वे किया. इस दौरान 340 शॉपिंग सेंटरों की पड़ताल हुई. इसमें पता लगा कि 8 शहरों में ऐसे 64 मॉल्स हैं, जो लगभग खाली पड़े रहते हैं. इसमें दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा 21 मॉल्स जॉम्बी हो चुके, जिसके बाद बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता का नंबर है. पांचवे नंबर पर हैदराबाद है, जहां 5 ऐसे शॉपिंग सेंटर हैं. लेकिन वहां जॉम्बी मॉल्स की संख्या कम हो रही है.
रिपोर्ट के अनुसार, 13.3 मिलियन वर्ग फुट शॉपिंग स्पेस वाले लगभग 64 शॉपिंग मॉल खाली हैं, जिसकी वजह से साल 2023 में डेवलपर्स को 6,697 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. बहुत से छोटे मॉल अब बंद हो रहे हैं. या उन्हें तोड़कर नए स्ट्रक्चर बनाए जाने लगे.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




