
देश को मिलेंगी 4 नई वंदे भारत एक्सप्रेस, PM मोदी 8 नवंबर को दिखाएंगे हरी झंडी, जानें रूट
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने वाले हैं. बताया जा रहा है कि ये ट्रेनें यात्रा के समय में कमी लाने के साथ कई राज्यों में टूरिज्म और व्यापार को बढ़ावा देने में मदद करेंगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को वाराणसी में 4 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने वाले हैं. भारत की आधुनिक रेल व्यवस्था के विस्तार में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है. ये ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर चलेंगी. इन ट्रेनों की मदद से यात्रियों को तेज, आरामदायक और सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी. ये ट्रेने यात्रा का समय कम करने और टूरिज्म को भी बढ़ावा देने में मदद करेंगी.
बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस सीधे धार्मिक और सांस्कृतिक शहरों जैसे वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो को जोड़ेगी और मौजूदा ट्रेनों के मुकाबले करीब 2 घंटे 40 मिनट की बचत करेंगी. इन ट्रेनों की मदद से तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को खजुराहो जैसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट तक जल्दी और आरामदायक सफर मिल सकेगा.
लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस करीब 7 घंटे 45 मिनट में सफर पूरा करने में मदद कर सकेंगी, जिससे लगभग 1 घंटे की बचत हो सकेगी. ये ट्रेन लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर को जोड़ते हुए रुड़की के रास्ते हरिद्वार तक पहुंच आसान बनाएगी.
फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस इस रूट की सबसे तेज ट्रेन होगी, जो सिर्फ 6 घंटे 40 मिनट में यात्रा कर सकेगी. यह ट्रेन फिरोजपुर, बठिंडा और पटियाला जैसे पंजाब के प्रमुख शहरों को दिल्ली से जोड़ेगी, जिससे व्यापार, टूरिज्म और रोजगार के नए मौके मिल सकेंगे और सीमावर्ती इलाकों के विकास में भी मदद मिलेगी.
एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस दक्षिण भारत में एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा का समय करीब 2 घंटे से ज्यादा घटाकर केवल 8 घंटे 40 मिनट कर सकेगी. एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस प्रमुख आईटी और वाणिज्यिक केंद्रों को जोड़ने में भी मदद करेगी. यह रूट केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच इकोनॉमिक एक्टिविटी और टूरिज्म को बढ़ावा देने में मदद करेगा.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









