
'देश को गुलामी के दौर में ले जाना चाहती है बीजेपी', नागपुर रैली में राहुल गांधी का वार
AajTak
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी में राजाओं की विचारधारा है. यहां ऊपर से आए आदेश का पालन होता है. लेकिन कांग्रेस में सभी को बोलने की आजादी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है. उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा कहती है कि देश की लगाम हिंदुस्तान की जनता के हाथ में होनी चाहिए. हम जनशक्ति की बात करते हैं. आप हमारे सभी कानून देखिए, आजादी की लड़ाई देश की जनता ने लड़ी थी.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नागपुर में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में आज दो विचारधारा की लड़ाई है. विचार और सत्ता की लड़ाई है. लड़ाई की बुनियाद विचारधारा है. उन्होंने एक भाजपा सांसद का जिक्र करते हुए कहा कि वह कुछ दिन पहले मुझसे लोकसभा में मिले थे. कई सांसद कांग्रेस में हुआ करते थे. वह छिपकर मुझसे मिलते थे और कहते थे कि राहुलजी आपसे बात करनी चाहिए. जब मैंने उनसे पूछा कि तुम तो बीजेपी में हो. सब कुछ ठीक है, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अब यहां सहा नहीं जाता. हमारी कोई नहीं सुनता.
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी में राजाओं की विचारधारा है. यहां ऊपर से आए आदेश का पालन होता है. लेकिन कांग्रेस में सभी को बोलने की आजादी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है. उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा कहती है कि देश की लगाम हिंदुस्तान की जनता के हाथ में होनी चाहिए. हम जनशक्ति की बात करते हैं. आप हमारे सभी कानून देखिए, आजादी की लड़ाई देश की जनता ने लड़ी थी. राजा-महाराजाओं ने नहीं लड़ी थी. उनकी तो पार्टनरशिप थी. लेकिन इस बारे में भूल जाते हैं. लोगों को लगता है कि आजादी की लड़ाई अंग्रेजों और राजा-महाराजाओं के खिलाफ थी. कांग्रेस ने गरीब जनता के लिए लड़ाई लड़ी. हिंदुस्तान की जनता के कोई अधिकार नहीं थे, महिलाओं के कोई अधिकार नहीं थे. ये आरएसएस की विचारधारा है. हमने ये बदला है. ये लोग फिर से देश को उसी दौर में ले जाना चाहते हैं.
आज सारी संस्थाओं पर बीजेपी का कब्जा है. आज सभी वाइस चांसलर एक ही संगठन के हैं. उन्हें कुछ आता-जाता नहीं है. आज हिंदुस्तान के वाइस चांसलर मेरिट के आधार पर नहीं बनते हैं. इस दौरान उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हम देश की जनता को देश की शक्ति देना चाहते हैं. लोग कहते हैं कि कांग्रेस ने श्वेत क्रांति की. श्वेत क्रांति हिंदुस्तान की नारी शक्ति ने की. हरित क्रांति देश के किसानों ने की. उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्रांति युवाओं ने की. कांग्रेस ने विजन दिया. उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि पिछले 10 साल में मोदी सरकार में कितने लोगों को नौकरी मिली है. पिछले 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज है. हिंदुस्तान के करोड़ों युवाओं की शक्ति बेकार हो रही है. आज देश का युवा नौकरी नहीं करता, बल्कि 7-8 घंटे मोबाइल पर इंस्टाग्राम और फेसबुक चला रहा है.
राहुल गांधी ने कहा कि देश का पूरा धन दो-तीन लोगों के हाथ में जाता है. उन्होंने कहा कि मैंने लोकसभा में पूछा था कि देश को 90 लोग चलाते हैं. IAS ऑफिसर हैं. जो पूरा बजट बांटते हैं. मैंने जब पूछा कि इसमें ओबीसी या आदिवासी कितने हैं, तो बीजेपी के लोग चुप हो गए. ओबीसी की 50 फीसदी आबादी है. दलितों की 15 फीसदी आबादी है. आदिवासियों की करीब 12 फीसदी आबादी है. लेकिन 90 अफसरों में सिर्फ 3 ओबीसी हैं. ये हाल हर फील्ड में है.
कांग्रेस नेता ने कहा कि जैसे ही हमारी सरकार दिल्ली में आएगी. हम जाति जनगणना करवाएंगे. उन्होंने ये भी कहा कि ये विचारधारा की लड़़ाई है. करोड़ों लोगों को बीजेपी की सरकार ने फिर से गरीबी में धकेल दिया है. हमने जो काम मनरेगा की मदद से किया, वो बीजेपी ने सब खत्म कर दिया. उन्होंने कहा कि हमें दो भारत नहीं चाहिए. देश के युवाओं को रोजगार की जरूरत है ये काम मोदी सरकार नहीं कर सकती. ये काम इंडिया गठबंधन कर सकता है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



