
देश के कई राज्यों में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के केस, गुजरात में 183, महाराष्ट्र में 86 नए मरीज
AajTak
पश्चिम बंगाल में वर्तमान में 622 सक्रिय मामले हैं. बीते 24 घंटों में 26 नए केस सामने आए हैं जबकि 88 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं. राज्य में अब तक कोरोना से कोई भी मृत्यु दर्ज नहीं की गई है. वहीं उत्तराखंड में 3 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. राज्य में इस समय केवल 9 सक्रिय केस हैं जबकि आज 17 लोग ठीक हुए हैं.
देशभर में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं. कई राज्यों में एक्टिव केस की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में नए मरीज सामने आए हैं.
हरियाणा में इस समय कुल 102 एक्टिव कोरोना केस हैं. एक दिन पहले तक यह आंकड़ा 87 था, यानी संक्रमण में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सबसे अधिक मामले गुरुग्राम जिले से सामने आए हैं.
गुजरात में 183 नए संक्रमित, एक्टिव केस बढ़कर 822
गुजरात में कोरोना के 183 नए केस सामने आए हैं, जिससे राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 822 हो गई है. इनमें से 793 मरीज होम आइसोलेशन में हैं जबकि 29 का इलाज अस्पतालों में चल रहा है. राहत की बात है कि आज 78 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं.
महाराष्ट्र में 86 नए मामले, 595 सक्रिय मरीज
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 86 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं. राज्य में इस समय कुल 595 एक्टिव केस हैं. वहीं आज 749 मरीजों ने संक्रमण से पूरी तरह उबर कर रिकवरी दर्ज की है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












