
देश की सबसे बड़ी सीरिंज बनाने वाली फैक्ट्री पर ताला! PM से लगाई गई गुहार
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए चिट्ठी में कहा गया है कि हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेस लिमिटेड (HMD)देश में फिलहाल 66 फीसदी सिरिंज की सप्लाई कर रहा है, इसलिए आपके सहयोग की जरुरत है.
भारत पर बड़ा स्वास्थ्य संकट मंडरा रहा है. देश की सबसे बड़ी सीरिंज और सुई की फैक्ट्री को बंद करने का आदेश दिया गया है. दरअसल, एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए फरीदाबाद स्थित 228 बड़े कारखानों को बंद करने का आदेश दिया गया है. इस आदेश के बाद एसोसिएशन ऑफ इंडियन मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री (AIMED) के फोरम कॉर्डिनेटर राजीव नाथ की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर सहयोग की अपील की गई है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









