
देश का पहला AC रेलवे स्टेशन आपने देखा क्या? एयरपोर्ट जैसी मिलेगी सुविधा
AajTak
अब आपको एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन की तरह रेलवे स्टेशन भी पूरी तरह वातानुकूलित मिलेगा. जी हां ये बिल्कुल सच हैं और देश का पहला सेंट्रलाइज्ड एसी रेलवे स्टेशन बेंगलुरु में बनकर तैयार हो गया है.
बेंगलुरू में देश का पहला सेंट्रलाइज्ड एसी रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो गया है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी तस्वीरें साझा की हैं. पहली नजर में एयरपोर्ट सा दिखने वाला यह स्टेशन 4200 वर्गमीटर में फैला हुआ है. इसे तैयार करने की कुल लागत 314 करोड़ रुपये बताई गई है. रेलवे स्टेशन का नाम सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल है. अब आपको एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन की तरह रेलवे स्टेशन भी पूरी तरह एसी की सुविधा से लैस मिलेगा. जी हां ये बिल्कुल सच हैं और देश का पहला सेंट्रलाइज्ड एसी रेलवे स्टेशन बेंगलुरु में बनकर तैयार हो गया है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने खुद इस एसी रेलवे स्टेशन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. अगर आप इस रेलवे स्टेशन की तस्वीर को पहली बार देखेंगे तो यह आपको बिल्कुल एयरपोर्ट की तरह लगेगा.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











