
देशमुख मसले पर दिग्वजिय सिंह के भाई बोले- महाराष्ट्र में सरकार से समर्थन वापस ले कांग्रेस
AajTak
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की तरफ से महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ वसूली के आरोप को लेकर सियासी रार जारी है. इस बीच, मध्य प्रदेश से कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने अनिल देशमुख के मामले में महा विकास अघाड़ी से समर्थन वापस लेने की मांग की है.
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की तरफ से महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ वसूली के आरोप को लेकर सियासी रार जारी है. इस बीच, मध्य प्रदेश से कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने अनिल देशमुख के मामले में महा विकास अघाड़ी से समर्थन वापस लेने की मांग की है. अगर 100 करोड़ प्रति माह मुंबई पुलिस के माध्यम से महाराष्ट्र के गृह मंत्री वसूल रहे हैं,और अगर यह सत्य है,तो देशमुख "देश"के "मुख" नहीं हो सकते।लगता है"अगाड़ी सरकार "पिछड़ती"जा रही है,कांग्रेस को समर्थन वापस लेना चाहिए। @RahulGandhi @INCIndia लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट किया, 'अगर 100 करोड़ प्रति माह मुंबई पुलिस के माध्यम से महाराष्ट्र के गृहमंत्री वसूल रहे हैं, और अगर यह सत्य है तो देशमुख "देश" के "मुख" नहीं हो सकते. लगता है "अगाड़ी सरकार" पिछड़ती" जा रही है. कांग्रेस को समर्थन वापस लेना चाहिए.'
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









