
देशभर से 200 किसान नेता 22 जुलाई को आएंगे दिल्ली, राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात
AajTak
नेता विपक्ष राहुल गांधी 22 जुलाई को दिल्ली में किसानों से मुलाकात करेंगे. इसकी जानकारी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने दी. उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को दिल्ली में किसानों की अहम बैठक होने जा रही है. इसमें एमएसपी कानून लाने के लिए देशभर से 200 किसान नेता शामिल होंगे.
नेता विपक्ष राहुल गांधी 22 जुलाई को दिल्ली में किसानों से मुलाकात करेंगे. इसकी जानकारी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने दी. उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को दिल्ली में किसानों की अहम बैठक होने जा रही है. इसमें एमएसपी कानून लाने के लिए देशभर से 200 किसान नेता शामिल होंगे. किसान नेता ने कहा कि जो सरकार भ्रम फैला रही है कि अगर MSP कानून गारंटी बनता है, तो लाखों करोड़ खर्च होंगे. ऐसे में हम बताएंगे कि एक पैसा खर्च नहीं होगा. डल्लेवाल ने बताया कि राहुल गांधी किसान नेताओं से मुलाकात करेंगे. मीटिंग में इस मुद्दे पर भी बात की जाएगी कि कैसे एमएसपी कानून गारंटी पर पैसा खर्च नहीं होगा. साथ ही सरकार पर मानसून सत्र में एमएसपी कानून गारंटी की मांग मनवाने के लिए दवाब बनाने की भी बात होगी. हालांकि इंडिया ब्लॉक ने पहले कहा था कि अगर सरकार बनेगी, तो किसानों की मांगें मानेंगे, लेकिन उनकी सरकार नहीं बनी, लेकिन वह विपक्ष में बड़ा रोल अदा कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











