
देशभर में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, अरविंद केजरीवाल ने लिया भाग
AajTak
महर्षि वाल्मीकि जयंती को पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया. आम आदमी पार्टी ने इस विशेष अवसर पर आयोजन किया. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लाल किले पर आयोजित शोभायात्रा में भाग लिया, जहां उन्होंने भगवान वाल्मीकि के प्रति आस्था व्यक्त की. इस आयोजन में उन्होंने पूजन-अर्चन कर देशवासियों के लिए कल्याण और सुख-शांति की प्रार्थना की.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










