
देशभर में आज 'ब्लैक डे' मनाएंगे किसान संगठन, प्रदर्शन में जान गंवाने वाले शख्स के परिवार के लिए मांगे एक करोड़
AajTak
एसकेएम नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसान की मौत पर हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए और उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए.
संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसान शुभकरण की मौत पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की. साथ ही घटना की निंदा करने के लिए 23 फरवरी यानी शुक्रवार को ब्लैक डे और ट्रैक्टर मार्च निकालने की घोषणा की है.
21 वर्षीय शुभकरण सिंह की बुधवार को हरियाणा पुलिस और पंजाब के किसानों के बीच झड़प के दौरान मौत हो गई थी, पुलिस ने किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को पंजाब के संगरूर जिले के खनौरी प्वाइंट पर रोक दिया गया था. दरअसल, पंजाब के किसान केंद्र से अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं.
एसकेएम ने बैठक के बाद कहा कि किसान 26 फरवरी को देशभर के हाईवे पर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे और 14 मार्च को दिल्ली में महापंचायत करेंगे. साथ ही कहा कि किसान पुलिस कार्रवाई की निंदा करने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का पुतला जलाने का ऐलान किया.
एसकेएम नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसान की मौत पर हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए और उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए. एसकेएम ने गुरुवार को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हालात पर चर्चा करने के लिए यहां एक बैठक की, जहां हजारों किसान 'दिल्ली चलो' आह्वान के तहत डेरा डाले हुए हैं. बैठक में पंजाब, हरियाणा और कई राज्यों के कई एसकेएम नेताओं ने भाग लिया.
बठिंडा जिले के रहने वाले शुभकरण सिंह को खनौरी से एक अस्पताल में मृत लाया गया था. खनौरी बॉर्डर पर पुलिस के साथ झड़प में शुभकरण की मौत हो गई थी, जिनमें 12 पुलिसकर्मी भी घायल भी हुए थे. यह घटना तब हुई जब किसान बैरिकेड्स की ओर दौड़ पड़े थे.
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) फसलों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी और कृषि ऋण माफी सहित अपनी मांगों के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए 'दिल्ली चलो' मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं. किसान नेताओं ने बुधवार को युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत के बाद 2 दिनों के लिए मार्च रोक दिया था और कहा था कि वे शुक्रवार शाम को अपनी अगली कार्रवाई तय करेंगे.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






