
देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव आज पहुंचेंगे फतेहपुर गांव, सत्यप्रकाश के बेटे और प्रेमचंद के परिवार से करेंगे मुलाकात
AajTak
देवरिया हत्याकांड के बाद आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीड़ित परिवारों से मिलने फतेहपुर गांव पहुंचेंगे. वह मृतक सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश दुबे से मिलेंगे. फिर मृतक प्रेमचंद यादव के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे. जानें दोनों परिवारों ने इस पर क्या कहा...
उत्तर प्रदेश के देवरिया सामूहिक हत्याकांड के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सोमवार को यानि आज फतेहपुर गांव पहुंचेंगे. यहां वह मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शोक संबल प्रदान करेंगे. वह पहले मृतक सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश दुबे से मिलेंगे. फिर मृतक प्रेमचंद यादव के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे.
अखिलेश यादव से जहां एक तरफ प्रेम चंद यादव की बेटी अर्चना ने कहा कि अच्छा लग रहा है कि वह हमारे दुख में शरीक हो रहे हैं. हम चाहते हैं कि हमें न्याय मिले. हमारे पापा के कातिलों को सजा मिले. वहीं, सत्य प्रकाश के बेटे देवेश ने कहा कि उसका घर तोड़ दिया गया है, उसके परिवार की हत्या हुई है. दोषियों को सजा मिलनी चाहिए.
मृतक सत्य प्रकाश के बेटे देवेश दुबे ने कहा कि वह (अखिलेश यादव) कल हमारे यहां आएंगे. हमारा घर तोड़ दिया गया है. हम उनका स्वागत कैसे करेंगे. हम चाहते हैं कि अखिलेश दोनों परिवारों से मिलें. हमें न्याय मिलना चाहिए और दोषी लोगों को सजा मिलनी चहिए.
बता दें कि मृतक प्रेम चंद्र यादव की हत्या के मामले में सत्य प्रकाश दुबे व उनके परिवार के 4 लोगों को आरोपी बनाया गया था. पुलिस ने इनके खिलाफ केस भी दर्ज किया था. इन सभी की हत्या भी प्रेम चंद्र यादव के समर्थकों ने की थी. मगर अब मृतक प्रेम चंद्र यादव की पत्नी ने एसपी को आवेदन पत्र देकर इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ और केस दर्ज करवाने की अपील की है.
क्या था पूरा मामला?
बीते 2 अक्टूबर फतेहपुर गांव के लेड़हा टोला में बीते सोमवार को 10 बीघा जमीन को लेकर जबरदस्त हिंसा हुई. इस घटना में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या कर दी गई. वहीं सत्य प्रकाश दुबे के परिवार में सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी, दो बेटियों और बेटे का गला काटा गया और गोली मारी गई. हमलावर इतने बेरहम हो चुके थे कि उन्होंने 8 साल के बच्चे तक को नहीं छोड़ा. उसे मरा समझकर छोड़ गए. फिलहाल बच्चा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



