
देवरिया: लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन बदमाश, लूट का फोन नहीं किया था ऑफ
AajTak
26 अक्टूबर की रात दवा कम्पनी में काम करने वाले MR शिवेश मिश्रा अपनी मोटरसाइकिल से कुशीनगर से अपने घर देवरिया लौट रहे थे तो थाना तरकुलवा क्षेत्र के मुंडेरा बाबू के समीप पेट्रोल पम्प के पास ये लुटेरे तमंचे के बल पर उनसे सामान, पैसा और मोबाइल लूट कर फरार हो गए.
उत्तर प्रदेश की देवरिया के थाना तरकुलवा की पुलिस ने तीन ऐसे शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है जिनकी आपस मे गहरी दोस्ती तो है, साथ ही ये तीनों लूट की वारदात को अंजाम देने एक साथ बुलेट मोटरसाइकिल से निकलते थे. ये लोग नकाब लगाकर पलक झपकते ही दोपहिया वाहन वालों को अपना शिकार बना लेते थे. सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि इनके पास से लूट में इस्तेमाल की जाने वाली बुलेट, लूट के 41 हजार रुपये कैश और लूट के ही एप्पल कम्पनी का आईपैड और एंड्रॉयड फोन बरामद किया गया है. पुलिस ने इनके पास से दो तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है.
मोबाइल सर्विलांस पर लगाते ही ट्रेस हुई लोकेशन
गौरतलब है कि 26 अक्टूबर की रात दवा कम्पनी में काम करने वाले MR शिवेश मिश्रा अपनी मोटरसाइकिल से कुशीनगर से अपने घर देवरिया लौट रहे थे तो थाना तरकुलवा क्षेत्र के मुंडेरा बाबू के समीप पेट्रोल पम्प के पास ये लुटेरे तमंचे के बल पर उनसे सामान, पैसा और मोबाइल लूट कर फरार हो गए. पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना तरकुलवा पुलिस को दी. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा ने MR के नम्बर को जैसे ही सर्विलांस पर लगाया वैसे ही लोकेशन ट्रेस हो गयी और फौरन एसओजी प्रभारी अनिल यादव, उनकी टीम व तरकुलवा पुलिस ने इन लुटेरों को ट्रेस हुए लोकेशन पर पहुंचकर दबोच लिया. वास्तव में लूट के बाद फोन को स्विच ऑफ करने की समझ लुटेरों को नहीं थी. यही वजह है कि वह पुलिस के हाथ लग गए.
पहले भी लूट की वारदातों को दिया अंजाम
जब पुलिस ने इनसे कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि इन लोगों ने इसी इलाके में पहले भी लूट की वारदातों को अंजाम दिया था. जिसका मुकदमा तरकुलवा थाना में दर्ज है. पहली लूट 18 मई को थाना तरकुलवा के पथरदेवा बाजार के आगे बघौचघाट की तरफ ग्राम महुआरी के पास से की गई थी. इसके बाद 23 जून की रात में ग्राम मुंडेरा बाबू के पास पेट्रोल पंप से नजदीक तेज पूज्य त्रिपाठी से असलहे के बल पर रुपए की लूट की गई थी और तीसरी 26 अक्टूबर को रात थाना तरकुलवा अंतर्गत ग्राम मुंडेरा बाबू में स्थित पेट्रोल पंप के पास MR शिवेश मिश्रा से असलहे के बल हुई जिसमें एप्पल कंपनी का आईपैड और मोबाइल छीना गया था. इस घटना के बाद ये तीनों अब पुलिस की गिरफ्त में हैं.
आर्म्स एक्ट में भी केस दर्ज

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





