
देवरिया में प्रेम यादव का घर गिराए जाने की तैयारी? अखिलेश बोले- कोई भी ऐसा काम ना करें, जिससे माहौल बिगड़े
AajTak
यूपी का देवरिया हत्याकांड में सियासत भी गरमा गई है. सरकारी जमीन पर कब्जा होने पर प्रशासन की तरफ से प्रेम यादव का घर गिराए जाने की तैयारियां की जा रही है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर प्रशासन को नसीहत दी है. अखिलेश ने इशारों में माहौल खराब ना करने की अपील भी की और कहा कि कोई भी ऐसा काम ना करें. देवरिया में यह मामला रुद्रपुर कोतवाली इलाके से जुड़ा है.
यूपी के देवरिया हत्याकांड का मामला गरमा गया है. विपक्ष के हमले के बीच योगी सरकार ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है. इस मामले में प्रेमचंद्र यादव और उनके परिजन के घर पर ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा होने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान आया है. अखिलेश ने एक्स पर लिखे पोस्ट में योगी सरकार को इशारों में एहतियात बरतने की सलाह दी है और शांति बनाए रखने की दिशा में कदम उठाने की अपील की.
बता दें कि देवरिया कांड में अब प्रेम यादव के घर पर बुल्डोजर चलाए जाने की तैयारी है. प्रशासन की तरफ से प्रेम यादव के घर के बाहर एक नोटिस चस्पा किया गया है, जिसमें अवैध निर्माण का जिक्र किया गया है. नोटिस में लिखा है कि सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण कर अवैध तरीके से पक्का निर्माण कर कब्जा किया गया है. 7 अक्टूबर को तहसीलदार की कोर्ट में पेश होकर कारण बताओ नोटिस का जवाब देना होगा. अन्यथा तहसील प्रशासन एकपक्षीय आदेश जारी करेगा और तय अवधि में अतिक्रमित जमीन या मकान के हिस्से को ढहा दिया जाएगा.
'वातावरण को तनावमुक्त रखें'
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है. अखिलेश ने लिखा, देवरिया कांड में अगर किसी भी पक्ष के साथ अन्याय हुआ तो ये भी एक अपराध होगा. शासन-प्रशासन का दायित्व है कि वो वातावरण को तनावमुक्त करे और रखे. ऐसा कोई भी काम ना करे, जो माहौल बिगाड़े. शांति की कोशिश का अंत किसी की हत्या या हत्या का प्रतिकार नहीं हो सकता और ना ही ऐसी वारदातें किसी सत्ता के लिए सियासी फायदा उठाने का मौका होनी चाहिए.
'जमीन को लेकर दोनों पक्षों में चल रहा था विवाद'
बता दें कि राजस्व टीम ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद यादव समेत पांच आरोपियों के मकान पर बेदखली का नोटिस चस्पा किया है. दो दिन पहले ही लेखपाल ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 के तहत तहसीलदार कोर्ट में 5 के खिलाफ वाद दाखिल किया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. गौरतलब है कि फतेहपुर ग्राम के लेड़हा टोला के रहने वाले सत्य प्रकाश दुबे और अभयपुर टोला के रहने वाले प्रेमचंद यादव के बीच जमीन का विवाद चल रहा था. इसमें सत्य प्रकाश के के छोटे भाई ज्ञान प्रकाश ने अपने हिस्से की जमीन प्रेम चंद को बैनामा कर दी थी. इसी को लेकर आए-दिन दोनों पक्ष में झड़प हो रही थी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






