
देवरिया: चैन की नींद सो रहा था परिवार, अचानक ढह गया मकान, बच्ची समेत तीन की मौत
AajTak
देवरिया में जर्जर मकान सुबह तीन बजे अचानक से ढह गया. मकान के अंदर सो रहे परिवार के तीन लोगों की मलबे की चपेट में आने से मौत हो गई. जबकि, एक महिला घायल हुई हैं. एसडीएम ने बताया कि मकान में सीलन आ गई थीस जिसके कारण वह गिर गया. घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
उत्तर प्रदेश के देवरिया शहर के अंसारी रोड पर सोमवार की सुबह पुराना जर्जर मकान अचानक से ढह गया. मलबे में दबने से मकान के अंदर सो रहे तीन लोगों की मौत हो गई. दरअसल, पिछले दो तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही थी, जिससे मकान ढहने का अंदेशा जताया जा रहा है. मृतको में दिलीप गौड़, पत्नी चांदनी और दो वर्षीय बच्ची पायल शामिल हैं. इसमें दिलीप की मां भी घायल हुई है. एसपी ने बताया कि तीन लोगों की मलबे में दबने से मौत हुई है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा की.
जानकारी के मुताबिक, परिवार अंसारी रोड के पास पुराने जर्जर मकान में किराए पर रहता था. सोमवार को अचानक से मकान ढह गय. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. दो घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घर से तीन शवों को बाहर निकाला गया. साथ ही मृतक दीपक की मां को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.
एसडीएम सदर सौरभ सिंह ने बताया कि घटना अल सुबह तीन बजे की है. मृतक दिलीप टेंट हाउस में झालर लगाने व मजदूरी का काम करता था. पत्नी लोगों के घरों में बर्तन धोने का काम करती थी. पूरा परिवार किराए के मकान में रह रहा था. देर रात छत से पपड़ी गिरने लगी. परिवार ने इसे हल्के में लिया. सुबह तीन बजे दिलीप की मां टॉयलेट जाने के लिए बाहर निकलीं, जैसे ही वह लौटकर दरवाजे के पास आईं वैंसे ही मकान ढह गया. दिलीप, चांदनी और बच्ची पायल की मलबे की चपेट में आने से मौत हो गई. जबकि, दिलीप की मां मलबे की चपेट में आने से घायल हो गईं.
एसडीएम ने बताया कि घर में सीलन के कारण मकान ढहा. फिलहाल दिलीप की मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनकी हर संभव मदद की जाएगी.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









