
देखिये अंदर से कैसा दिखता है सुपरस्टार Hrithik Roshan का आलीशान घर, PHOTOS
AajTak
अब तक जो लोग ऋतिक की एक्टिंग देख कर खुश होते थे. वो एक बार उनका घर भी देख लें. डबल खुश हो जायेंगे. ऋतिक रोशन मुंबई में एक आलीशान बंगले के मालिक हैं, जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये के आस-पास है.
10 जनवरी को बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. जिंदगी के खास दिन पर वो घर में नया मेहमान भी लाये. सुपरस्टार का ये छोटा-प्यारा सा मेहमान कोई और नहीं, बल्कि क्यूट सा डॉग है. ऋतिक ने अति प्यारे डॉग का नाम मोगली रखा है.
अब ऋतिक रोशन के घर की बात चली, तो हमने सोचा क्यों न उनके घर की सैर कर ली जाये. इस दौरान हमने ऋतिक का घर देख तो लिया, लेकिन वहां से वापस आने का दिल नहीं कर रहा था. फोटोज देखने के बाद आपका भी यही हाल होगा.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












