
'देखना आज ईरान के साथ क्या होता है...', युद्ध के बीच ट्रंप की नई धमकी
AajTak
ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर तीखा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ईरान के सैन्य ढांचे को पूरी तरह तबाह कर रहा है और उसके नेता भी खत्म किए जा चुके हैं. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास अपार सैन्य ताकत है और दुनिया जल्द ही देखेगी कि ईरान के साथ क्या होता है.
ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर तीखा बयान दिया है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि अमेरिका ईरान के "आतंकी शासन" को सैन्य और आर्थिक रूप से पूरी तरह खत्म कर रहा है. इसी पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा, "देखना आज इन दरिंदों का क्या होता है."
ट्रंप ने अपने पोस्ट में दावा किया कि अमेरिकी हमलों में ईरान की नौसेना और वायुसेना लगभग खत्म हो चुकी है. उन्होंने कहा कि ईरान की मिसाइलें, ड्रोन और अन्य सैन्य संसाधन लगातार नष्ट किए जा रहे हैं. ट्रंप ने यह भी लिखा कि ईरान के कई बड़े नेता भी मारे जा चुके हैं और अमेरिका के पास अपार सैन्य ताकत, असीमित गोला-बारूद और पर्याप्त समय है.
यह भी पढ़ें: ईरान ये जंग नहीं हारेगा, क्योंकि...', US-इजरायल को तेहरान कैसे दे रहा टक्कर? एक्सपर्ट ने बताया
अपने पोस्ट में ट्रंप ने बेहद आक्रामक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि दुनिया को आज देखना चाहिए कि (इन दरिंदों) ईरान के साथ क्या होने वाला है. उन्होंने ईरान पर आरोप लगाया कि वह पिछले 47 वर्षों से दुनिया भर में निर्दोष लोगों की हत्या कर रहा है. ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ऐसे शासन को खत्म करना उनके लिए "सम्मान की बात" है.
हालांकि ट्रंप ने यह भी संकेत दिया है कि यह युद्ध जल्द खत्म हो सकता है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगर वह चाहें तो किसी भी समय इस युद्ध को समाप्त कर सकते हैं. उनके मुताबिक अमेरिका ने तय समय से पहले ही ईरान को काफी नुकसान पहुंचा दिया है.
इसी दौरान इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते. उनके अनुसार इस अभियान की कोई तय समय सीमा नहीं है.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










