
दूध में मिलावट और 87% आबादी को कैंसर के दावे वाली रिपोर्ट झूठी, बोली केंद्र सरकार
AajTak
केंद्र सरकार ने दूध उत्पादों में मिलावट और 87 फीसदी आबादी के कैंसर से ग्रसित होने की रिपोर्ट के दावे को झूठ करार दिया है. दरअसल हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि WHO ने केंद्र को परामर्श जारी कर कहा कि दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई, तो 87 प्रतिशत लोगों को इसका खामियाजा भुगतना होगा.
केंद्र सरकार ने उस रिपोर्ट को झूठा करार दिया हैं, जिसमें कहा गया था कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने सरकार से कहा है कि अगर दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई, तो 87 प्रतिशत लोगों के सामने मुसीबत खड़ी हो जाएगी. मसलन उन्हें 2025 तक कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
एजेंसी के मुताबिक एक आधिकारिक बयान में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने कहा कि सरकार उपभोक्ताओं को सुरक्षित और अच्छी गुणवत्ता वाले दूध की आपूर्ति में मदद के लिए हर संभव कदम उठा रही है.
मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि पशुपालन और डेयरी विभाग के संज्ञान में आया है कि भारत सरकार को WHO की सलाह के बारे में एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर दूध और दूध उत्पादों में मिलावट की तुरंत जांच नहीं की गई, तो 87% नागरिक पीड़ित होंगे. और साल 2025 तक कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी ग्रसित हो जाएंगे. इसमें कहा गया है कि इस तरह की झूठी सूचनाओं के प्रसार से उपभोक्ताओं में अनावश्यक घबराहट पैदा हो रही है.
इसमें कहा गया है कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के परामर्श के बाद विभाग में इस मुद्दे की पहले ही जांच की जा चुकी है. बयान में कहा गया है, भारत में WHO के कंट्री ऑफिस ने FSSAI से साफ तौर पर कहा है कि WHO द्वारा भारत सरकार को ऐसी कोई सलाह जारी नहीं की गई है.
विभाग ने कहा कि सोशल मीडिया और वाट्सएप पर इस तरह की झूठी सूचनाओं को तूल नहीं दिया जाना चाहिए. बयान में कहा गया है कि पशुपालन और डेयरी विभाग और एफएसएसएआई देश भर में उपभोक्ताओं को सुरक्षित और अच्छी गुणवत्ता वाले दूध की आपूर्ति में मदद के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं.
देश में दुग्ध उत्पादन 2014-15 में 146.3 मिलियन टन से बढ़कर 2021-22 में 6.1 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर के साथ 221.06 मिलियन टन (66.56 करोड़ लीटर प्रति दिन) हो गया है. विभाग ने 2019 के दौरान भारत में दूध और दूध उत्पाद की मांग पर एक अध्ययन भी किया था.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






