
दुष्यंत चौटाला के लिए आसान नहीं है हरियाणा का नीतीश कुमार बनना । Opinion
AajTak
आज तक पंचायत में पहुंचे हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि वो अपने राज्य की राजनीति में नीतीश कुमार बनने की ख्वाहिश रखते हैं. पर नीतीश कुमार बनने के लिए दुष्यंत और उनकी पार्टी कितनी तैयार है?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारतीय राजनीति की वह शख्सियत हैं जिनका दशकों से विरोधी कुछ नुकसान नहीं कर पाए हैं. विपक्ष में रहना उन्होंने सीखा ही नहीं है. बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर वो करीब सात बार शपथ ग्रहण कर चुके हैं. यह तब है जबकि उनकी पार्टी पिछले सात सालों से बिहार में अल्पमत में है. उनकी यह खासियत ही है कि एनडीए हो या महागठबंधन, कम सीटों के बावजूद उन्हें मुख्य भूमिका (सीएम) में उन्हीं को रखती है. अब हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने भी हरियाणा की राजनीति का नीतीश कुमार बनने की इच्छा जाहिर की है. जाहिर है कि यह बात उन्होंने यूं ही नहीं की होगी. कुछ सोचकर ही दुष्यंत ऐसी बातें कर रहे होंगे. पर क्या 2024 के विधानसभा चुनावों में ऐसा लगता है कि वो नीतीश कुमार की तरह कम सीटें हासिल करने के बावजूद भी किंगमेकर बन सकते हैं.आइये देखते हैं उनके बयान के 4 मायने क्या-क्या हो सकते हैं?
नीतीश कुमार जैसा बनने की कितनी उम्मीद
हरियाणा में कुल 90 सीटों पर मतदान हो रहा है. आम तौर पर यह माना जा रहा है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. पर यह बात भी सभी जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी अंतिम दिन तक गेम पलटने की हैसियत रखती है. बीजेपी की यही खासियत है कि अंतिम दौर के चुनाव तक वह मेहनत करती है.अभी इसी साल लोकसभा चुनावों के आंकड़े बताते हैं कि बीजेपी करीब 44 विधानसभाओं में लीड कर रही थी. जबकि कांग्रेस 42 सीटों पर आगे थी. आम आदमी पार्टी को भी करीब 4 सीटों पर बढ़त मिल रही थी. इस हिसाब से देखा जाए तो कांग्रेस और बीजेपी में नैक टु नैक टक्कर होती दिख रही थी. हरियाणा की राजनीति को समझने वालों का भी यही कहना है कि कुल कांग्रेस और बीजेपी में कुल 4 से 5 सीटों का ही अंतर रहेगा. अगर इस कांटे की लड़ाई में हंग असेंबली सामने आती है और जेजेपी को कुल 4 से 5 सीटें भी मिल जाती हैं तो दुष्यंत का नीतीश कुमार बनने का सपना पूरा हो सकता है.
फिलहाल नीतीश कुमार बनना मुश्किल ही दिख रहा है
पर लोकसभा चुनावों में जेजेपी उम्मीदवारों की जो दुर्गति हुई है उसे देखकर तो ऐसा लगता नहीं है कि जेजेपी को कुछ सीटें मिल भी रही हैं. यही नहीं जिस तरह जेजेपी विधायकों ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस और बीजेपी की शरण ली है उससे तो यही लगता है कि दुष्यंत के लिए राज्य में माहौल ठीक नहीं है. दुष्यंत चौटाला के कोर वोटर्स जाट भी उनसे इसलिए नाराज हैं कि किसान आंदोलन के समय उन्होंने बीजेपी का साथ नहीं छोड़ा. फिलहाल राज्य में जाटों का वोट एकमुश्त कांग्रेस को मिलता दिख रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि हरियाणा में जेजेपी की स्थिति ऐसी नहीं है कि वो आम आदमी पार्टी से भी आगे बढ़ सके. यह सही है कि भीम आर्मी वाले चंद्रेशखर की पार्टी आजाद समाज पार्टी के साथ जेजेपी का राज्य में गठबंधन हुआ है पर दलित वोट जेजेपी-आसपा को जाएंगे इसमें संदेह ही है . दूसरी बात यह भी है कि नीतीश कुमार के साथ बिहार का अति पिछड़ा वर्ग परमानेंट साथ रहता है. कुमार का ये वोट बैंक जहां वो चाहते हैं वो ट्रांसफर भी होता है. जबकि दुष्यंत के साथ ऐसा नहीं है. जाट वोटों पर आज कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और इनेलो में भी बंटने वाला है. तीसरे बिहार में नीतीश बहुत पुराने नेता हैं. बीजेपी या आरजेडी को लोग उन्हें अपना बॉस खुशी खुशी स्वीकार कर लेते हैं. दुष्यंत चौटाला की एक तो उम्र कम है दूसरे उनका राजनीतिक कद भी राज्य में नीतिश के मुकाबले बहुत छोटा है. इसलिए यह कहना दूर की कौड़ी है कि दुष्यंत चौटाला इन विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार जैसा कद हासिल कर सकें.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





