
दुबई में फिर हुई मूसलाधार बारिश के बाद एडवाइजरी जारी, फ्लाइट्स की थमी रफ्तार
AajTak
दुबई में भारी बारिश, हवाई बिजली और तूफान के बाद फ्लाइट्स और बस सर्विसेज खास तौर पर प्रभावित हुई हैं. अबू धाबी और दुबई के कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या भी सामने आई है.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में पिछले महीने भीषण बाढ़ के बाद कुछ दिनों बाद, गुरुवार तड़के अबू धाबी और दुबई में भारी बारिश और तूफान आया. इसके बाद कई प्लाइट्स रद्द कर दी गईं और दुबई में बस सर्विसेज निलंबित कर दी गईं. Khaleej Times की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई आने वाली पांच फ्लाइट्स को रात में डायवर्ट कर दिया गया, जबकि नौ आने वाली और चार बाहर जाने वाली फ्लाइंट्स रद्द की गईं. रिपोर्ट में कहा गया है कि अमीरात की कई फ्लाइट्स भी रद्द की गई हैं.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दुबई के नागरिक गुरुवार सुबह करीब 3 बजे तेज हवाओं, गरज और आसमानी बिजली की वजह से जाग गए.
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
बारिश के लगभग एक घंटे बाद, करीब 4 बजे, देश के मौसम विभाग ने एक एम्बर अलर्ट जारी किया, जिसमें इशारा किया गया कि बारिश वाले बादलों ने देश के ज्यादातर हिस्सों को ढक लिया है. 3 मई तक देश में प्रतिकूल मौसम की स्थिति बनी रहने की आशंका है. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अबू धाबी के कुछ इलाकों में सड़कों पर जलभराव की सूचना मिली है, जबकि जेबेल अली, अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दुबई इंडस्ट्रियल सिटी, दुबई इन्वेस्टमेंट्स पार्क और जुमेरा विलेज ट्राएंगल में तेज हवाएं चली हैं.
बुधवार को, दुबई के एयरपोर्ट्स और दो स्थानीय एयरलाइन्स ने यात्रियों के लिए सलाह जारी की, जिसमें उन्हें दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जाने पर देरी के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया.
खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यूएई ने गुरुवार तक दो दिनों के लिए मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था, जिससे दफ्तर जाने वालों के लिए घर से काम करने और शारजाह और दुबई के स्कूलों के लिए डिस्टेंस लर्निंग के लिए मजबूर होना पड़ा.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





