
दुबई में नौकरी कर रही युवती को बहाना बनाकर बुलाया घर...फिर छीना पासपोर्ट, घरवालों से परेशान होकर कोर्ट पहुंची महिला
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि एक बालिग लड़की को उसकी इच्छा के बिना कुछ भी करने पर मजबूर नहीं किया जा सकता है. अदालत ने ये फैसला 25 वर्षीय युवती के प्रेमी की याचिका पर सुनाया है. साथ उच्चतम न्यायालय ने याचिका की सुनवाई में देरी को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट को फटकार भी लगाई है.
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि एक बालिग लड़की को उसकी इच्छा के बिना कुछ भी करने पर मजबूर नहीं किया जा सकता है. अदालत ने ये फैसला अपने माता-पिता द्वारा नजरबंद की 25 वर्षीय युवती के प्रेमी की याचिका पर सुनाया है. साथ उच्चतम न्यायालय ने याचिका की सुनवाई में देरी को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट को फटकार भी लगाई है.
सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बीआर गवई और संदीप मेहता की बेंच में टिप्पणी करते हुए कहा कि जब एक हैबियस कॉर्पस डेटेन्यू मारी चिदंबरम ने अपनी याचिका में कर्नाटक हाईकोर्ट को साफ शब्दों में बताया था कि वह अपना करियर बनाने के लिए दुबई वापस जाना चाहती है तो उच्च न्यायालय को उसे तत्काल प्रभाव से मुक्त कराने का आदेश देना चाहिए था. लेकिन उन्होंने चौदह मौकों पर इस मामले को स्थगित किया और अब इसे अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया. कोर्ट द्वारा मामले को साल 2025 में पोस्ट करना ऐसे मामले में हाईकोर्ट की ओर से संवेदनशीलता की कमी दिखाता है. सच में, सही आदेश जारी न कर कोर्ट ने लड़की की हिरासत में सहयोग दिया है.
कोर्ट ने पुलिस को दिया निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा, जब किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता का सवाल शामिल हो तो फैसले में एक दिन की देरी भी मायने रखती है. कोर्ट ने अब पुलिस अधीक्षक को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि वह पीड़ित को पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज 22 जनवरी तक उसके माता-पिता से लेकर सौंप दिए जाएं. उसे फिलहाल अपने प्रेमी के माता-पिता (जो भारत में रहते हैं) के साथ जाने की अनुमति भी दे दी गई है.
'माता-पिता ने बनाया शादी का दबाव' बता दें कि महिला दुबई में रहकर काम कर रही थी और उस व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी. माता-पिता ने उसे उसके दादा के खराब स्वास्थ्य का बहाना बनाकर भारत वापस आने के लिए कहा और फिर उसे और उसके पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों को अपने पास रख लिया. महिला ने अदालत को यह भी बताया कि माता-पिता उस पर अपने ही समुदाय के एक व्यक्ति के साथ तय विवाह के लिए सहमत होने के लिए दबाव डालने की कोशिश कर रहे थे.
SC कर्नाटक HC को लगाई फटकार इसी को लेकर युवती के ब्वॉयफ्रेंड ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन सुनवाई को कई बार स्थगित कर दिया गया था और अंत में मामले की सुनवाई को 2025 के लिए सूचीबद्ध कर दिया था. इससे नाराज सुप्रीम कोर्ट में HC और पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.





