
दुबई-मुंबई स्पाइसजेट की फ्लाइट में यात्री ने पी ई-सिगरेट, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR
AajTak
मुंबई पुलिस ने दुबई से मुंबई आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में ई-सिगरेट पीने के आरोप में एक यात्री के खिलाफ FIR दर्ज की है. पुलिस ने बताया कि ये मामला स्पाइटजेंट के मैनेजर की शिकायत पर दर्ज किया गया है और आरोपी को पुलिस के सामने पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया है.
दुबई से मुंबई आ रही स्पाइसजेट एयरलाइंस एक फ्लाइट में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने चलती फ्लाइट में ई-सिगरेट पीने लगा. फ्लाइट में व्यक्ति को सिगरेट पीने से पहले तो लोग हैरान हुए और फिर गुस्से से भड़क गए. इस मामले में मुंबई पुलिस ने आरोपी यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, दुबई से मुंबई आ रही स्पाइसजेट की उड़ान संख्या SG-60 के शौचालय में बैठकर एक व्यक्ति सिगरेट पीने लगा. इस बारे में सहार थाना पुलिस को जानकारी मिली थी. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की पहचान मुर्तजा राली खान के रूप में हुई है.
टॉयलेट में पी थी ई-सिगरेट
मुंबई पुलिस ने बताया कि फ्लाइट में यात्रियों को धूम्रपान निषेध होने की जानकारी दी गई थी और विमान में 'नो स्मोकिंग' के संदेश वाले साइन भी लगे थे.
इसके बावजूद रात करीब 10 बजे सीनियर केबिन क्रू मेंबर महेश को सिगरेट की गंध महसूस हुई. जांच करने पर पता चला कि सीट 1K पर बैठे यात्री मुर्तजा खान ने विमान के पीछे वाले टॉयलेट में ई-सिगरेट पी थी.
'शख्स ने स्वीकार की धूम्रपान की बात'

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






