
दुबई का कारोबारी, मोटी कमाई का लालच और धोखाधड़ी... ठाणे के एक आर्किटेक्ट को ऐसे लगा 8 करोड़ का चूना, FIR दर्ज
AajTak
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, लग्जरी घड़ियां आयात करने वाले आरोपी ने पीड़ित को अपने उद्यम में शामिल होने का लालच दिया, क्योंकि वह इसे भारत में विस्तारित करना चाहता था और उससे इसी काम के नाम पर उसने पीड़ित को 4 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए कहा था.
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रहने वाले एक शख्स को विदेश में बैठे एक कारोबारी ने करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया. पीड़ित एक आर्किटेक्ट है, जिसने महंगी घड़ियों का कारोबार करने के लालच में दुबई में बैठे एक शख्स पर भरोसा कर लिया और आठ करोड़ से ज्यादा रुपये का नुकसान कर लिया. पुलिस अब इस मामले की छानबीन में जुट गई है.
ठाणे जिला पुलिस के अधिकारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि 58 वर्षीय आर्किटेक्ट से दुबई के एक व्यवसायी ने कथित तौर पर 8 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर नौपाड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को आरोपी हरीश चैनानी और उसके संग इस अपराध में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, लग्जरी घड़ियां आयात करने वाले आरोपी ने पीड़ित को अपने उद्यम में शामिल होने का लालच दिया, क्योंकि वह इसे भारत में विस्तारित करना चाहता था और उससे इसी काम के नाम पर उसने पीड़ित को 4 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए कहा था.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि साल 2022-23 में पीड़ित ने दुबई के व्यवसायी को 4.85 करोड़ रुपये की 13 घड़ियां और व्यवसाय के लिए 4 करोड़ रुपये की राशि दी. बाद में, जब पीड़ित ने अपने निवेश पर रिटर्न और घड़ियों की बिक्री से प्राप्त आय मांगी, तो आरोपी ने उसे टालमटोल जवाब देना शुरू कर दिया और उसके फोन उठाना बंद कर दिया.
इसी बात से परेशान होकर पीड़ित ने फिर कानून का दरवाजा खटखटाया. मगर आरोपी के विदेश में बैठे होने की वजह से इस मामले की जांच में दूसरी एजेंसियों की मदद भी ली जा रही है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









