
दुनिया में बज रहा भारत का डंका, पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान से किया गया सम्मानित
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पापुआ न्यू गिनी और फिजी ने अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है. फिजी ने अपने देश के सम्मान 'कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' और पापुआ न्यू गिनी ने 'द ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु' से सम्मानित किया है. बता दें कि पीएम मोदी जापान से सीधे पापुआ न्यू गिनी पहुंचे हैं. आज ही उन्होंने वहां तीसरे भारत-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग (FIPIC) शिखर सम्मेलन में शिरकत की. देखें वीडियो.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











