
'दुनिया को जल्द मिलेगी अच्छी खबर...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का आया बयान
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध के जल्द खत्म होने की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार शांति प्रयासों में प्रभावी ढंग से काम कर रही है और जल्द ही दुनिया को युद्ध विराम की अच्छी खबर मिल सकती है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करीब चार साल से चल रहे रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर एक बड़ी उम्मीद जगाई है. ट्रंप ने संकेत दिए कि उनकी सरकार के शांति प्रयास रंग ला रहे हैं और जल्द ही दुनिया को इस मोर्चे पर कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी सरकार यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए बहुत प्रभावी ढंग से काम कर रही है.
ट्रंप का ये बयान उस समय आया है जब हाल ही में पुतिन ने ट्रंप के कहने पर यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए 7 दिनों के अस्थायी युद्धविराम पर सहमति दी थी.
जल्द मिल सकती है अच्छी खबर
ट्रंप ने पहली बार इतने खुले तौर पर युद्ध विराम या शांति समझौते की संभावना जताई है. उन्होंने विश्वास के साथ कहा, 'मुझे लगता है कि हम यूक्रेन और रूस के साथ बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. पहली बार मैं ये कह रहा हूं. हमें शायद जल्द ही कुछ अच्छी खबर मिलने वाली है.'लगभग चार साल से जारी रूस-युक्रेन संघर्ष रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 'विशेष सैन्य अभियान' के नाम पर 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर हमला कर दिया था. देखते ही देखते ये संघर्ष दूसरे विश्व युद्ध के बाद यूरोप का सबसे भीषण युद्ध बन गया. इस संघर्ष ने ना सिर्फ मानवीय संकट पैदा किया, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी हिलाकर रख दिया. ईंधन और अनाज की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई, जिससे पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ी. वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में अपने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि वो सत्ता में आते ही 24 घंटे में रूस-यूक्रेन का संघर्ष रुकवा देंगे. हालांकि अब तक ऐसा नहीं हो सका है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











