
दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने पीएम नरेंद्र मोदी, 8वें नंबर पर अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन, देखें पूरी लिस्ट
AajTak
बता दें कि मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से हुए एक सर्वे में सामने आया है कि पीएम मोदी को लोकप्रियता के मामले में 76% अप्रूवल रेटिंग मिली है. इस सर्वे में पीएम मोदी के अलावा अन्य देशों के नेता भी शामिल हैं, जिन्हें उनसे कम रेटिंग मिली है. इसमें इटली की पीएम जार्जिया मैलोनी भी शामिल हैं.
विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में पीएम मोदी ने अव्वल स्थान प्राप्त किया है. मॉर्निंग कंसल्ट के अनुसार पीएम मोदी 76% की अप्रूवल रेटिंग के साथ सबसे लोकप्रिय वैश्विक नेता हैं. सर्वे में दूसरे पायदान पर मैक्सिको के प्रेसिडेंट ओब्राडोर रहे हैं, जिन्हें 66% रेटिंग मिली है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 37% अप्रूवल रेटिंग के साथ 8वें पायदान पर हैं, जबकि इसी सर्वे में इटली की पीएम जॉर्जिया मैलोनी 41% रेटिंग के साथ छठें पायदान पर हैं.
बता दें कि मॉर्निंग कंसल्ट ने ही इसी साल सितंबर में पीएम मोदी को विश्व स्तर पर सबसे अधिक विश्वसनीय नेता बताया था. मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से हुए इस सर्वे में सामने आया था कि 76 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व को मंजूरी दी थी.
बता दें कि मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से हुए एक सर्वे में सामने आया है कि पीएम मोदी को लोकप्रियता के मामले में 76% अप्रूवल रेटिंग मिली है. इस सर्वे में पीएम मोदी के अलावा अन्य देशों के नेता भी शामिल हैं, जिन्हें उनसे कम रेटिंग मिली है. इसमें इटली की पीएम जार्जिया मैलोनी भी शामिल हैं.
कौन किस पायदान पर, देखिए लिस्ट
वहीं, सितंबर में हुए सर्वे सामने आया था कि 76 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व को मंजूरी दी थी., साथ ही उन्हें सबसे भरोसेमंद नेता बताया, जबकि 18 प्रतिशत ने ही उनके विरोध में अपना मत रखा था. मॉर्निंग कंसल्ट निर्वाचित नेताओं की साप्ताहिक अनुमोदन रेटिंग पेश करता है. पीएम मोदी इस सर्वे में लगातार शीर्ष पर रहे हैं, उनकी अनुमोदन रेटिंग ज्यादातर 70 के पार रही है.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











