दुनिया की सबसे बेहतरीन खुफिया एजेंसी, हाईटेक बॉर्डर सिक्योरिटी... फिर भी हमास ने इजरायल पर कैसे कर दिया इतना बड़ा हमला?
AajTak
आतंकी संगठन हमास ने पूरी प्लानिंग के साथ इजरायल को निशाना बनाया, जिसकी तैयारी वो काफी वक्त से कर रहा था. हमले को इजरायली खुफिया एजेंसी की बड़ी चूक बताया जा रहा है. कारण, दुनिया की सबसे तेजतर्रार एजेंसियों मोसाद और शिन बेट के होते हुए भी हमास द्वारा हलमे की प्लानिंग का पता नहीं लग सका. वहीं यह सब तब हुआ है जब इजरायल के पास दुनिया की सबसे मजबूत सेनाओं में से एक है.
इजरायल में शनिवार का सूरज गाजा पट्टी में धमाकों की गूंज के साथ उगा. फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने इजरायल पर महज 20 मिनट में 5 हजार रॉकेट दागे. हमले में अब तक 100 से ज्यादा लोगों के मौत की बात सामने आ रही है. 900 से ज्यादा लोग घायल हैं. वहीं हमास की ओर से दावा किया गया है कि उसने कई इजरायली सैनिकों को बंधक बना लिया है. वहीं कई इजरायली नागरिकों को भी बंधक बनाए जाने की जानकारी है. वहीं इजरायल के जवाबी हमले में 198 मौतें हुई हैं और लगभग 1,500 घायल हुए हैं.
हमास ने पूरी प्लानिंग के साथ इजरायल को निशाना बनाया, जिसकी तैयारी वो काफी वक्त से कर रहा था. हमले को इजरायली खुफिया एजेंसी की बड़ी चूक बताया जा रहा है. कारण, दुनिया की सबसे तेजतर्रार एजेंसियों मोसाद और शिन बेट के होते हुए भी हमास द्वारा हलमे की प्लानिंग का पता नहीं लग सका. वहीं यह सब तब हुआ है जब इजरायल के पास दुनिया की सबसे मजबूत सेनाओं में से एक है. इतना ही नहीं, देश के बॉर्डर पर सुरक्षा कैमरे, शिन बेट और मोसाद के एजेंट्स, अत्याधुनिक थर्मल इमेजिंग/मोशन सेंसर तैनात हैं. वहीं यहां पर कि आधुनिक बॉर्डर फेंसिंग 'आयरन डोम' लगाने के बावजूद भी ये हमला नहीं रोका जा सका.
जानकारों की मानें तो इजरायल ईरान से मुकाबला करने और इस्लामिक गणराज्य के परमाणु कार्यक्रम को विफल करने के प्रयासों में इतना व्यस्त हो गया कि उसने अपने ही दूसरे छौर पर मौजूद फिलिस्तीन पर ध्यान ही नहीं दिया. वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि नेतन्याहू सरकार द्वारा न्याय प्रणाली में किए गए बदलाव को लेकर तेल अवीव समेत कई शहरों में चल रहे विरोध प्रदर्शन का भी फायदा दुश्मन देशों ने उठाया है. कारण, कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.
हमास ने इजरायल के खिलाफ सैन्य कार्रवाई बताया
हमास ने हमलों की जिम्मेदारी ली और इसे इजरायल के खिलाफ सैन्य कार्रवाई बताया है. हमास के अल-कासम ब्रिगेड ने अपने ऑपरेशन 'अल-अक्सा फ्लड' के दौरान कई इजरायली सैनिकों को पकड़ने का दावा किया है. उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे वीडियो साझा किए हैं, जिनमें कहा गया है कि इजरायली बंदियों को गाजा में जिंदा ले जाया गया. हमास की मानें तो इजरायल के करीब 5 हजार सैनिकों को बंधक बना लिया गया है. वहीं कई इजरायली सैनिकों के मारे जाने की बात भी कही आतंकी संगठन ने कही है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






