
'दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर नहीं बनना', दिल्ली प्रदूषण के मुद्दे पर SC में बोलीं एमिकस क्यूरी
AajTak
एमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने लगातार खतरनाक हो रही दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति के बारे में सुप्रीम कोर्ट को बताया. उन्होंने कहा कि आज हम गंभीर स्थिति में हैं. सरकार ने अभी तक कोई कारगर उपाय नहीं किया है.
दिल्ली-NCR में प्रदूषण तेजी से बढ़ता जा रहा है. यहां की हवा लगातार खराब होती जा रही है. वायु गुणवत्ता सूचकांक यानि AQI 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है. गुरुवार की सुबह 6 बजे तो दिल्ली में AQI गिरकर 432 पर पहुंच गया था. बिगड़ती स्थिति को देखते हुए एमिकस क्यूरी ने आज सुप्रीम कोर्ट में प्रदूषण का मुद्दा उठाया, जिस पर SC ने इस मामले पर 18 नवंबर को सुनवाई की बात कही.
एमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने लगातार खतरनाक हो रही दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति के बारे में सुप्रीम कोर्ट को बताया. उन्होंने कहा कि आज हम गंभीर स्थिति में हैं. सरकार ने अभी तक कोई कारगर उपाय नहीं किया है. अपराजिता सिंह ने कहा,'सरकार की तरफ से कुछ भी नहीं किया गया है. हमें दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर नहीं बनना है.' इस पर जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने 18 नवंबर को मामले की सुनवाई करने पर सहमति जताई.
सबसे ज्यादा पॉल्यूशन कंट्रीब्यूटर रहीं गाड़ियां
बता दें कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए केंद्र की निर्णय सहायता प्रणाली के मुताबिक वाहनों से निकलने वाला उत्सर्जन दिल्ली के प्रदूषण में सबसे बड़ा योगदानकर्ता था, जिसकी अनुमानित हिस्सेदारी लगभग 13.3 प्रतिशत रही. दिल्ली में आज भी धुंध रहने का अनुमान है और प्रदूषण से राहत नहीं मिलने वाली है. पूरे दिन हवा की गति शांत रहने की उम्मीद है. इस सप्ताहांत या अगले सप्ताह की शुरुआत तक न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरने की संभावना है और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है.
कैसे होता है प्रदूषण का निर्धारण
प्रदूषण का निर्धारण एक्यूआई के जरिये किया जाता है. बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब', 401 से 450 के बीच को 'गंभीर' और 450 से ऊपर को 'गंभीर प्लस' माना जाता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





