
‘दुनिया का पसंदीदा गंतव्य बनेगा पंजाब’, CM मान ने उद्योग जगत के दिग्गजों को दिया निवेश का आमंत्रण
AajTak
भगवंत मान ने फिल्म और मनोरंजन उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब में फिल्म सिटी बनाने की तैयारी है. वहीं, अमृतसर में नया क्रिकेट स्टेडियम भी बन रहा है. उन्होंने कहा कि पंजाब दुनिया का पसंदीदा गंतव्य बनेगा.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उद्योग जगत के दिग्गजों को पंजाब में निवेश का खुला आमंत्रण देते हुए कहा कि राज्य आज अपनी उद्योग-हितैषी नीतियों और पारदर्शी व्यवस्था के कारण दुनिया भर में तेजी से पसंदीदा निवेश गंतव्य बन रहा है.
उद्योगपतियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल 1.5% भूमि होने के बावजूद पंजाब देश की जीडीपी में 3% योगदान देता है. मान ने दावा किया कि राज्य में पिछले ढाई साल में 1.23 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं, जिनसे लगभग 4.7 लाख नौकरियों के सृजन की संभावना है.
उन्होंने कहा कि राज्य मनोरंजन और पर्यटन उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन देने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसके लिए फिल्म सिटी की योजना बनाई जा रही है, क्योंकि यहां फ़िल्म उद्योग के लिए अपार संभावनाएं हैं.
निवेश और रोजगार के आंकड़े
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मार्च 2022 से पंजाब को 1.23 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे 4.7 लाख से अधिक नौकरियों के सृजन की संभावना है. उन्होंने बताया कि नेस्ले, कारगिल, डीनोन जैसी कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियां राज्य में परिचालन कर रही हैं, जो पंजाब की क्षमता में उनके विश्वास को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें: पंजाब के CM भगवंत मान ने केंद्र की DBT पॉलिसी पर उठाए सवाल, बताया संघीय ढांचे का उल्लंघन

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






