
दुनिया आजतक: ब्रिटेन की चलती ट्रेन में चाकू से हमला, मातम में बदला जश्न
AajTak
ब्रिटेन के कैम्ब्रिज शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो हमलावरों ने चलती ट्रेन में सवार लोगों पर चाकूबाजी शुरु कर दी. इस हमले में 10 लोग की घायल होने की खबर है. वहीं मैक्सिको में 'डे ऑफ ड डेड' जश्न उस वक्त मातम में बदल गया जब एक दुकान में लगी भीषण आग के चलते 23 लोगों की मौत हो गई.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











