
दुनिया आजतक: फुटबॉल मैच के बाद हथियारबंद हमलावरों ने की गोलीबारी, 11 की मौत
AajTak
मेक्सिको से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक फुटबॉल मैच के बाद हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी. जिसमें कम से कम अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है जिसकी प्रशासन से पुष्टि भी कर दी है. इस दौरान हमले में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. यह हमला लोमा डी फ्लोरेस समुदाय के एक स्पोर्ट्स फील्ड में हुआ जहां मैच के बाद एक सामाजिक कार्यक्रम चल रहा था. शहर के मेयर, सीज़र प्रीतो ने इस घटना को 'कायरतापूर्ण' करार देते हुए फेसबुक पर इसकी जानकारी दी. हालांकि इस हमले की ज़िम्मेदारी किसी ने नहीं ली है और न ही इस हमले के पीछे का असली मकसद ही साफ हो पाया है.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










