
'दुख की घड़ी में भारत के साथ, दोषियों को मिले कड़ी सजा', पहलगाम हमले पर बोलीं US विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता
AajTak
जब अमेरिका की ओर से हमले में पाकिस्तान की भूमिका पर कोई स्पष्ट टिप्पणी मांगी गई, तो प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है. टैमी ब्रूस ने कहा, 'यह एक तेजी से बदलती स्थिति है और हम इसे बहुत करीब से देख रहे हैं.'
अमेरिका ने भारत में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि वह इस दुखद घड़ी में भारत के साथ खड़ा है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, 'जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप और विदेश मंत्री रुबियो पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं, अमेरिका भारत के साथ है और आतंकवाद के हर कृत्य की कड़ी निंदा करता है.'
उन्होंने कहा, 'हम इस हमले में जान गंवाने वालों के लिए प्रार्थना करते हैं, घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं और चाहते हैं कि इस जघन्य हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए.'
'स्थिति पर करीबी नजर'
जब अमेरिका की ओर से हमले में पाकिस्तान की भूमिका पर कोई स्पष्ट टिप्पणी मांगी गई, तो प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है. टैमी ब्रूस ने कहा, 'यह एक तेजी से बदलती स्थिति है और हम इसे बहुत करीब से देख रहे हैं.'
उन्होंने कहा, 'हम इस समय कश्मीर या जम्मू की स्थिति पर कोई आधिकारिक रुख नहीं ले रहे हैं. फिलहाल मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती.' बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 26 नागरिकों की मौत हो गई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे जो छुट्टियां बिताने यहां आए थे.
ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










