
दुकान में घूमने पहुंचे दो ऑफ ड्यूटी अधिकारी और सुलझ गया 10 साल पुराना केस
AajTak
एक पुरातत्व स्थल से लूटे जाने के लगभग एक दशक बाद ऑफ-ड्यूटी अधिकारियों की एक दुकान में इस पर नज़र पड़ी जिसके बाद सारा केस सुलझ गया. इटली की हेरिटेज कैराबेनियरियर यूनिट के अनुसार, रोमन शताब्दी के विला मारिनी डेट्टिना पार्क से लगभग 10 साल पहले 1 शताब्दी ईसा पूर्व सिर रहित संगमरमर की मूर्ति अज्ञात लुटेरों ने चुरा ली थी.
इटली में गलती से दो ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारियों ने एक ऐसे मामले को सुलझा दिया जिसके लिए वहां की जांच एजेंसी बीते 10 सालों से मेहनत कर रही थी. दरअसल रोमन शताब्दी के विला मारिनी डेट्टिना पार्क से लगभग 10 साल पहले 1 शताब्दी ईसा पूर्व की एक संगमरमर मूर्ति "तोगाटस" अज्ञात लुटेरों द्वारा चोरी कर ली गई थी. पुलिस करीब 10 सालों से उस मूर्ति को ढूंढ रही थी. (तस्वीर - italian culture ministry) अधिकारियों के अनुसार, एक पुरातत्व स्थल से लूटे जाने के लगभग एक दशक बाद ऑफ-ड्यूटी अधिकारियों की एक दुकान में इस पर नज़र पड़ी जिसके बाद सारा केस सुलझ गया. इटली की हेरिटेज कैराबेनियरियर यूनिट के अनुसार, रोमन शताब्दी के विला मारिनी डेट्टिना पार्क से लगभग 10 साल पहले 1 शताब्दी ईसा पूर्व सिर रहित संगमरमर की मूर्ति अज्ञात लुटेरों ने चुरा ली थी. (तस्वीर - italian culture ministry) दो ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी बेल्जियम में एक प्राचीन दुकान में घुमने के लिए घुस गए जहां उन्होंने चोरी की गई प्रतिमा को कपड़ों से ढका देखा, इटली लौटने पर अधिकारियों ने संदेह होने पर उस मूर्ति को लेकर साक्ष्य और जानकारी जुटाई. (तस्वीर - italian culture ministry)More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












