
दुकानदार ने 200 रुपये में खरीदी थी एक प्लेट, जांच कराई तो पता चला लाखों है कीमत
AajTak
चैरिटी शॉप में मिलने वाली चीजें कभी-कभी लोगों को अमीर बना देती है. इंग्लैंड में एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. उसने सिर्फ 200 रुपये चीनी मिट्टी की एक पुरानी प्लेट खरीदी थी. बाद में वह प्लेट लाखों रुपये में बिकी.
कभी-कभी किसी का कचरा दूसरे के लिए खजाना बन जाता है. कुछ ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ, जिसने मामूली कीमत में एक पुरानी प्लेट खरीदी और जब उसने पुराने आर्टफैक्ट एक्सपर्ट को यह दिखाया तो उसकी असली कीमत जान हैरान रह गया.
ब्रिटेन में एक चैरिटी शॉप (थ्रिफ्ट शॉप) के मालिक ने अपनी दुकान के लिए एक पुरानी प्लेट और फूलदान मामूली कीमत में खरीदी थी. जब उसे अंदाजा हुआ कि उनके द्वारा खरीदे गए दोनों बर्तनों में वाकई कुछ खास है, तो उसने प्राचीन वस्तु विशेषज्ञों के पास इसे भेजा. इसके बाद मूल्यांकन में जो नतीजे एक्सपर्ट ने बताए वो चौंकाने वाले थे.
चैरिटी शॉप के लिए खरीदी थी प्लेट डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, थ्रिफ्ट शॉप (पुरानी चीजों या डोनेट की गई वस्तुओं के बेचने वाली दुकान) के मालिक ने एक बार्गेन शॉप से नीले और पीले ड्रेगन से सजी एक प्लेट खरीदी थी. संयोग से सर्रे में उन्हें ऐसा ही पुराना फूलदान भी दान में मिला था.
मुफ्त में मिली थी फूलदान प्लेट की अनुमानित कीमत सिर्फ दो पाउंड थी, जबकि दुकान वालों को फूलदान लगभग £100 लग रही थी. बाद में जब चैरिटी शॉप के मालिक ने दोनों वस्तुओं की जांच कराई तो इनकी कीमत इससे कहीं ज़्यादा निकली.
एक्सपर्ट ने बताया ऐतिहासिक खजाना चैरिटी शॉप के मैनेजर ने ब्रिटेन के नीलामीकर्ताओं वूली एंड वालिस के साथ एक प्रोफेशनल इंवेस्टिगेशन बुक किया. उन्होंने एशियाई कला विशेषज्ञ जॉन एक्सफ़ोर्ड से मुलाक़ात की और पता चला कि उनका संदेह सही था. विशेषज्ञ ने उन्हें बताया कि उस बर्तन की कीमत लाखों में है.
निकला 19वीं सदी का आर्टफैक्ट एक्सफोर्ड ने तुरंत पहचान लिया कि ये वस्तुएं 19वीं शताब्दी की महत्वपूर्ण चीनी कृतियां हैं, जो दाओगुआंग काल (1821-1850) की हैं. उनकी पहचान उनके छह-अक्षरों के चिह्न से होती थी, जो चीनी शाही संग्रह में भी पाया जाता है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









