
दीप ज्योति परम् ज्योति... आज दीप जलाते हुए करें इस मंत्र का पाठ, दिवाली पर दूर होंगे सभी दोष
AajTak
दिवाली की शाम को दीपक जलाना केवल एक परंपरा नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक अनुष्ठान है जिसमें दीपक को परमात्मा का प्रतीक माना जाता है. दीपक की ज्योति से घर में सुख, समृद्धि और माता लक्ष्मी का वास होता है. इस दौरान दीपमंत्र का पाठ करना शुभ माना जाता है जो पापों को दूर कर कल्याणकारी होता है.
दिवाली की शाम को जब दीपक जलाएं तो इसके साथ श्लोक या दीपमंत्र का पाठ भी करना चाहिए. दीपक अपने आप में परमात्मा का प्रतीक है और इसी लौ या ज्योति ही परब्रह्म है. इसलिए इस परब्रह्म को जगाते हुए उनका आह्वान और उनकी आराधना भी करनी चाहिए.
दीपक की ज्योति में ही घर में निवास करने वाली सुख लक्ष्मी का वास भी होता है. शाम के समय दीपक जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. इसलिए उनकी प्रसन्नता के लिए दीपक जलाते हुए जरूर दीपक को नमस्कार करना चाहिए.
इस दौरान ये श्लोक बोलना चाहिए...दीपज्योतिः परम् ज्योति, दीपज्योतिर्जनार्दनः। दीपो हरतु मे पापं दीपज्योतिर्नमोस्तुते॥
शुभं करोति कल्याणमारोग्यं धनसंपदा। द्वेषबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोस्तुते॥
आत्म ज्योति प्रदीपाय, गुरुज्योति नमोस्तुते।।
दीपक का यह प्रकाश कितना कल्याणकारी है. इस मंत्र से समझिए जो कहता है. दीप ज्योति परम ज्योति, दीप ज्योति जनार्दनः. दीपक की ज्योति वह परम ज्योति है जो जनार्दन (परमात्मा) का स्वरूप है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









