
दीपू दास लिंचिंग मामले में एक और गिरफ्तारी, बांग्लादेश पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी मोहम्मद राजीब
AajTak
बांग्लादेश के मेमनसिंह में हिंदू युवक दीपू दास की बर्बर हत्या के मामले में पुलिस ने 23वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मोहम्मद राजीब को गाजीपुर इलाके से पकड़ा गया है. दीपू दास को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था और फिर बाजार में जला दिया था, जिसने वैश्विक स्तर पर आक्रोश पैदा किया था.
बांग्लादेश के मेमनसिंह में हिंदू युवक दीपू दास की भीड़ द्वारा की गई बर्बर हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी मोहम्मद राजीब को गिरफ्तार किया है. राजीब पर मॉब लिंचिंग और हत्या में शामिल होने का आरोप है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर उसकी भूमिका की पुष्टि की है. आरोपी कई ठिकानों पर छिपा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
पुलिस ने बताया कि भालूका पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच ने रविवार को दीपू दास हत्याकांड मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान गाजीपुर निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद राजीब के रूप में हुई है.
दीपू दास की हत्या में शामिल है राजीब पुलिस ने बताया कि राजीब पर हिंदू युवक दीपू दास की मॉब लिंचिंग और हत्या में शामिल होने का आरोप है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर राजीब की भूमिका की पुष्टि की है और इसके राजीब को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि जांच में ये बात सामने आई कि मोहम्मद राजीब उन हमलावरों में शामिल था, जिन्होंने दीपू दास को घसीटकर बाहर निकाला था. सीसीटीवी कैमरों से मिले सुराग और गवाहों की गवाही ने उसकी मौजूदगी को पुख्ता किया. वह दीपू दास को बेरहमी से पीटने वालों में मुख्य रूप से शामिल था. वारदात के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छिप रहा था, लेकिन आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन जांच जारी है और घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
भीड़ ने की दीपू दास की हत्या आपको बता दें कि बांग्लादेश के मेमनसिंह चौक पर 28 दिसंबर को भीड़ ने हिंदू युवक दीपू दास की हत्या कर दी थी और उसे सरेआम जला दिया था. इस अमानवीय घटना ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था. एक बेगुनाह युवक को पीट-पीटकर मार देना और फिर उसे आग के हवाले करने की तस्वीरों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हो रही प्रताड़ना की तरफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान खींचा था.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.










