
दिसंबर में कैसे होगा UPPSC PCS का एग्जाम, प्रदर्शन के बाद कितना कुछ बदल गया, यहां समझें नया पैटर्न
AajTak
प्रयागराज में प्रोटेस्ट के बाद लोक सेवा आयोग ने यह फैसला लिया है कि यूपीपीएससी पीसीएस की परीक्षा पुराने एग्जाम पैटर्न के अनुसार की जाएगी. यानी कि प्रीलिम्स एग्जाम अब एक ही दिन में होगा. ऐसे में आइए जानते हैं परीक्षा का पैर्टन क्या है.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 2024 के पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा को एक ही दिन आयोजित करने का निर्णय लिया है. आयोग ने कहा कि यह परीक्षा अब एकल तिथि पर आयोजित की जाएगी. सूत्रों के अनुसार, आयोग ने RO/ARO परीक्षा की प्रक्रिया को लेकर भी एक समिति गठित की है. बता दें कि प्रयागराज में छात्रों के विरोध के बाद यह फैसला लिया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पीसीएस परीक्षा का पैर्टन क्या रहेगा.
आयोग की वेबसाइट पर जारी नोटिस के अनुसार, यूपी पीसीएस परीक्षा सैद्धान्तिक रूप से पुराने पैटर्न यानी एक दिन में कराने जाने का निर्णय लिया है, जबकि समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया है, जो सभी पहलुओं पर विचार कर जल्द से जल्द डिटेल्ड रिपोर्ट पेश करेगी. इस परीक्षा में 10 लाख से अधिक (10,76,004) अभ्यर्थियों के परीक्षा में बैठने की उम्मीद है. अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आयोग पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 को एक दिन में आयोजित करने के बारे में अधिसूचना जारी करेगा.
UPPCS प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न:
सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि पीसीएस एग्जाम की प्रीलिम्स परीक्षा एक ही दिन में आयोजित की जाएगी. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) की प्रारंभिक परीक्षा में कुल दो पेपर होते हैं. जनरल स्टडीज पेपर 1 और जनरल स्टडीज पेपर 2. पेपर वन पहली शिफ्ट में होगा और दूसरी शिफ्ट में पेपर 2 में होगा. यह यूपीपीएससी पीसीएस एग्जाम का पुराना परीक्षा पैटर्न है, इसके आधार पर ही दिसंबर में पीसीएस 2024 का एग्जाम होना है.
जनरल स्टडीज पेपर 1 और पेपर 2 यह पेपर 200 अंकों का होता है और इसमें कुल 150 वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रश्न होते हैं. इस पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा. वहीं, जनरल स्टडीज पेपर 2 (क्वालीफाइंग पेपर) 200 मार्क्स का होगी. इसमें भी मल्टीपल च्वॉइस के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. हालांकि, यह पेपर क्वालीफाइंग होता है, यानी इसे पास करने के लिए उम्मीदवारों को 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे.
दोनों पेपरों के लिए कुल 4 घंटे का समय दिया जाएगा. इन पेपरों में विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे, जैसे भारतीय इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थशास्त्र, विज्ञान आदि. प्रारंभिक परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को वैकल्पिक विषय में एक विषय चुनने का विकल्प होता है, जबकि अनिवार्य विषयों में सामान्य हिंदी, निबंध, और सामान्य अध्ययन जैसे विषय शामिल होते हैं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









